फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The attackers opened fire on the young man

हमलावरों ने युवक पर झोंका फायर

Sat, 09 Jul 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The attackers opened fire on the young man
शादियाबाद थाना क्षेत्र टड़वा टप्पा सौरी गांव में शुक्रवार की रात भूमि विवाद में हमलावरों ने एक युवक पर फायर झोंक दिया। गोली युवक के बाएं पैर में लगी। पीड़ित के मित्र की तहरीर पर पुलिस चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कि या है। इधर घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

सौरी गांव निवासी उपेंद्र यादव(19) का टड़वा टप्पा सौरी गांव में ननिहाल है। उन्हें नवरसा में खेत मिला हुआ है। सीजन में आकर खेत की वह जोताई-बोआई कराते हैं। बाकी देखरेख उनके चचेरे मामा कर दिया करते है। देर शाम उपेंद्र ट्रैक्टर लेकर खेत जुतवाने के लिए गया था। तभी गांव के ही लाल बहादुर यादव और उनका पुत्र प्रदीप यादव वहां पहुंचे और खेत जोतने से मना करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और विवाद होने लगा। पीड़ित ने बताया कि तभी लाल बहादुर यादव और उसके पुत्र प्रदीप ने उपेंद्र पर फायर झोंक दिया। गोली उपेंद्र यादव के पैर में लगी। उपेंद्र यादव को उपचार के लिए सीएचसी मनिहारी लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही भुड़कुड़ा सीओ रविंद्र कुमार वर्मा ने रात में ही पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि जो लोग इस घटना में संलिप्त हैं, उनके पर कार्रवाई की जाएगी। उपेन्द्र यादव के मित्र रामाशीष यादव ने आरोपी लाल बहादुर यादव, उसके पुत्र अनील यादव, प्रदीप यादव और संदीप यादव के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। लाल बहादुर यादव के नाम से एक लाइसेंसी बंदूक भी है। लोगों का कहना है कि आरोपी प्रदीप के हाथ में तमंचा भी था। फिलहाल छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed