फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The accused arrested for passing the stolen iron

चोरी गए लोहे को पास कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 15 Sep 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
The accused arrested for passing the stolen iron
सिटी स्टेशन की आरपीएफ की टीम ने फर्जी बिल्टी तैयार कर रेलवे के चोरी गए लोहे को पास कराने वाले आरोपी को हरियाणा के पलवल जनपद के होडल कस्बा से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे मथुरा में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर एक दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बुधवार को वाराणसी न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। दो आरोपियों को आरपीएफ पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

यूसुफपुर और करीमुद्दीनपुर स्टेशन के बीच से नवंबर 2020 में हाइटगेज बैरियर, गार्डर सहित करीब साढ़े तीन टन लोहे की चोरी की गई थी। मामले में कुछ दिन ही आरपीएफ मुखबिर की सूचना पर जंगीपुर निवासी कबाड़ी संदीप कुमार गुप्ता और नगर कोतवाली के लंका निवासी दिलीप कुमार राम को दबोचने के साथ जिस वाहन से चोरी गए सामान को मुजफ्फरनगर भेजा गया था। उसे भी बरामद कर लिया गया था। इस मामले में फर्जी बिल्टी तैयार कर वाहन को पास कराने वाला मथुरा जनपद के कोसीकला थाना क्षेत्र के हताना निवासी अनूप कुमार तभी से फरार था। इसके खिलाफ गैर जमानंटी वारंट भी जारी हुआ था। आरपीएफ प्रभारी उदयराज को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अनूप हरियाणा के होडल में है। इस पर वह सुरक्षा बल पोस्ट हाथरस सिटी एवं मथुरा कैंट से और टीम को साथ लेकर पहुंचे और उसे दबोच लिया। टीम में आरपीएफ गाजीपुर सिटी से सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव, हेड कांस्टेबल कृष्ण गोपाल शुक्ला, कांस्टेबल रामजी सिंह यादव, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट हाथरस सिटी के कांस्टेबल महाराज सिंह एवं रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मथुरा कैंट के कांस्टेबल ओम प्रकाश मीणा एवं कांस्टेबल रामदयाल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed