फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ten people on two sides injured in the fight

मारपीट में दो पक्षों के दस लोग घायल

Fri, 09 Oct 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ten people on two sides injured in the fight
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सामुदायिक शौचालय निर्माण और नाली विवाद को लेकर बृहस्पतिवार की देर शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही मुकदमा दर्जकर छानबीन करने के साथ आरोपियों की तलाश शुरु कर दी। सुहवल थाना क्षेत्र के हरिश्चंद्रपुर गांव की दलित बस्ती के पास बन रहे सामुदायिक शौचालय के निर्माण को लेकर देर शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें चिंता देवी, श्यामबिहारी राम, कोशिंदा पासवान, शिकमारी देवी, भिक्खीचौरा गांव के प्रधान अटल सिंह, रितेश सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का रेवतीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल परीक्षण कराया। इसमें चिंता देवी की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शेष अन्य को उपचार के बाद छोड़ दिया। मारपीट के मामले में पुलिस ने घायल चिंता देवी की तहरीर पर ग्राम प्रधान अटल सिंह और उनके भाई रितेश सिंह सहित चार नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जबकि घायल प्रधान अटल सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के दूसरे दिन शुक्रवार की शाम को सीओ जमानिया सुरेश शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीडि़त दलित एवं घायल ग्राम प्रधान अटल सिंह सहित अन्य ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। इस संबंध में सीओ सुरेश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। दुल्लहपुर: परसौली गांव में नाली विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें चार लोग घायल हो गए। घायल पक्ष के शिवप्रसाद यादव ने बताया कि विपक्षी नाली का पानी हमारे ही नाली मेें बहाते हैं। विपक्ष द्वारा नाली का कचरा साफ कर हमारे घर के सामने लगा दिया। कचरे से उठ रही दुर्गंध से परेशान होकर जब उलाहना दिया तो खार खाकर विपक्ष के लोगों ने लाठी डंडेेे से हमला कर दिया। मारपीट की घटना में शिवप्रसाद, राजकुमारी देवी, अवधेश यादव तथा विजय यादव घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed