फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ten new mafia marked in Ghazipur apart from Mukhtar Ansari gang

मुख्तार अंसारी गिरोह के अलावा गाजीपुर में दस नए माफिया चिह्नित, सूची शासन को भेजी 

Sat, 02 Jan 2021 09:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 02 Jan 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Ten new mafia marked in Ghazipur apart from Mukhtar Ansari gang
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी गिरोह के अलावा गाजीपुर जिले में दस और नए माफिया चिह्नित किए गए। इनकी सूची शासन को भेज दी गई है। इन पर गलत तरीके से धन कमाने एवं अपराध में संलिप्त होने का आरोप है। शासन के निर्देश पर इन माफियाओं पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


जिले में संगठित अपराध एवं अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने बीते वर्ष मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी से जुड़े लोगों व सहयोगियों को चिह्नित किया था। उनके द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए गए सरकारी भूमि को भी मुक्त कराया। साथ ही उनके सहयोगियों का करीब 44 से अधिक शस्त्र लाइसेंस निलंबित करने के साथ विभिन्न थानों में शस्त्रों को जमा कराया गया।
विज्ञापन


उनकी पत्नी सहित दो पुत्रों व साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अवैध भवन ध्वस्त कराए गए। इससे अपराधियों में हड़कंप है। यहीं लंबे समय से फरार चल रहे एक लाख के इनामिया शिव बिंद व वांछित को सलाखों के पीछे भेजा गया। ऐसे में कई शातिर अपराधी पुलिस से बचने के अंडर ग्राउंड हो गए, लेकिन पुलिस की सक्रियता ने इन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुलिस प्रशासन ने जनपद के दस ऐसे माफियाओं को चिह्नित किया है, जो कम समय में ही धन कमाने के साथ अपराध की दुनिया में सक्रिय रहे हैं। अब इनकी सूची तैयार करने के साथ जहां रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। वहीं पुलिस टीम उन पर गैंगेस्टर एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जिले में दस नए माफियाओं को चिह्नित किया गया है। साथ ही सूची शासन को भेज दी गई है। इनके खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। अपराध व अपराधियों के खिलाफ पुलिस टीम लगातार शिकंजा कस रही है।
डा. ओपी सिंह, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed