{"_id":"aebb82078b2c5a3f7a0cf809919ad5f7","slug":"tears-were-spilled-union-of-brothers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों का मिलन देख छलक पड़े आंसू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों का मिलन देख छलक पड़े आंसू
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sun, 25 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमान से श्रीराम के आने की सूचना मिलने के बाद अयोध्या के लोग खुशी से झूम उठे। भरत की आज्ञा से अयोध्यावासी श्रीराम से मिलने भरत जी के साथ चल पड़ते हैं। भारद्वाज मुनि के आश्रम से पहले भरत-शत्रुघ्न रथ से उतर पर नंगे पांव
दौड़ते हुए जाते हैं और बड़े भ्राता श्रीराम का दंडवत प्रणाम करते हैं। श्रीराम ने भरत तथा शत्रुघ्न को गले लगा लिया। चारों भाइयों का मिलन देख लोगों की आंखों से आंसू छलक उठे। बड़ी संख्या में लोगों ने हर-हर महादेव और जय श्रीराम का जयकारा लगाया। पूरा माहौल राममय हो गया।
दशहरा के दूसरे दिन अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से शहर के सकलेनाबाद में शुक्रवार की रात से शनिवार की भोर तक भरत मिलाप का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेले का आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मेले का आनंद उठाया। देर रात से भोर तक चले भरत मिलाप कार्यक्रम के दौरान जयकारे में पूरा
विज्ञापन
वातावरण श्रीराम मय हो गया। जैसे-जैसे रात होती गई, वैसे-वैसे भरत मिलाप देखने के लिए श्रद्धालुओं के पांव भी सकलेनाबाद मुहल्ले के लिए बढ़ते गऐ। आठ बजते-बजते मेले स्थल पूरी तरह लोगों से पट गया। मेला की मस्ती में चूर सभी लोग इसका आनंद उठा रहे थे। इसमें घूम रहे लोगों को चारों भाइयों के मिलन का इंतजार था। एक तरफ सैकड़ों
श्रद्धालु सड़क पर थे, वहीं सड़क के किनारे स्थित मकानों के छतों-बारतों पर लोग खड़े होकर चारों भाइयों का इंतजार कर रहे थे। रात 12 बजे जैसे ही लोगों के कानों में बाजे आवाज पहुंची और भगवान राम रथ पर आते दिखाई दिए, लोग खुशी झूम उठे। भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान जैसे ही रथ से उतरकर मंच पर पहुंचे, मानों मेले की चंचलता पूरी तरह से शांत हो गई, जो जहां था वहीं रुक गया। सबकी निगाहें चारों भाइयों पर पूरी तरह से टिक गईं। जैसे ही श्रीराम,
लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का मिलन हुआ, भाइयों के नेह को देख लोगों की आंखें सजल हो गईं। लोग जयश्रीराम का जयघोष करने के साथ ही चारों भाइयों पर पुष्प वर्षा की। श्रद्धालु तब तक चारों भाइयों पर टकटकी लगाए रहे, जब तक कि वह मंच से उतरकर रथ से रवाना नहीं हो गए। मंच कमेटी के सदस्यों सहित अन्य लोगों ने चारों भाइयों की आरती उतारी। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने कड़ी मशक्कत करके इस आयोजन को सफल बनाया।
बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार, श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के मिलन के साथ नगर का प्रसिद्ध भरत मिलाप का कार्यक्रम संपन्न हुआ। शुक्रवार की रात से शनिवार की भोर तक चारों भाइयों का मिलन देखने के लिए श्रद्धालु उमड़े हुए
थे। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर चारों भाइयों का स्वागत किया। इस दौरान जयकारे सेवातावरण राममय हो गया। इस अवसर पर प्रभाशंकर तिवारी, अरविंद प्रजापति, रमायन गुप्ता, श्याम बिहारी आदि मौजूद रहे। सीओ कासिमाबाद राममोहन सिंह, एसओ कासिमाबाद हरेराम मौर्य और चौकी प्रभारी संजय कुमार शुक्ला सुरक्षा में लगे रहे।