{"_id":"bb1069cbbde9700d0332a1aa49ac4b74","slug":"teal-chhath-the-decline-in-barua-sun-arghya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैती छठ : अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैती छठ : अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 25 Mar 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के बलुआ घाट पर चैती डाला छठ बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। गंगा घाट पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से आई व्रतियों ने बुधवार का शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सूर्य की आराधना की। इसके लिए बुधवार की सुबह से ही दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भीड़ नगर के बलुआ घाट पर उमड़ने लगी थी। श्रद्धालुआें ने वेेदी बनाकर गंगा में डुबकी लगाई। व्रती महिलाओं ने अस्त होते सूर्य की उपासना की।
बताते चलें कि छठ व्रत में सादगी और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। चैती छठ पर्व के तहत बीते मंगलवार को खरना, बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और गुरुवार की सुबह उगते सूर्य को व्रती महिलाएं अर्घ्य देंगी। इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत का समापन गंगा घाट पर ही किया जाएगा। तहसील प्रशासन व नगर पालिका की ओर से घाटों पर कोई व्यवस्था नहीं थी। पूजा के लिए संजू, गीता वर्मा, नीलम यादव, लक्षमीना, दमयन्ती, बबीता, गीता, चंदा आशा, लालसा, शीला, साधना देवी, उषा देवी, मंजू देवी, माधूरी देवी, किरन यादव, संजू दिवेदी, मीरा, अंजू देवी, लालसा देवी आदि मौजूद रहे।