फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teachers upload their service details soon

शिक्षक अपना सेवा विवरण जल्द अपलोड करें

Sat, 04 Jul 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Teachers upload their service details soon
गाजीपुर। खंड शिक्षाधिकारियों की बैठक शनिवार को महुआबाग स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने मानव संपदा पोर्टल की चर्चा करते हुए कहा कि मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों के यूनिक आईडी के आधार पर स्थानांतरण, ऑनलाइन अवकाश का आवेदन, गोपनीय आख्या की प्रविष्टि, सेवानिवृत्त का लाभ और वेतन आदि सभी कार्य किए जाएंगे। शिक्षक अपना सेवा विवरण अपलोड कराने के बाद उसे चेक कर लें। अगर उसमें कोई त्रुटि मिलती है तो उसका निराकरण गूगल फार्म भर कर लें। विवरण अपलोड करने में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में बेसिक शिक्षाधिकारी ने कहा कि अगर इसमें लापरवाही बरती जाती है तो इसके लिए शिक्षक स्वयं जिम्मेदार होंगे। उनका वेतन भुगतान भी रोक दिया जाएगा। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को इस कार्य को शीघ्र पूूर्ण कराने का निर्देश दिया। कायाकल्प योजना की समीक्षा करते हुए संबंधित से समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने आउट आफ स्कूल एवं दिव्यांग बच्चों को चिन्हित कर उनका नामांकन विद्यालयों में कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश झा, राजेश सिंह, राजेश यादव, मनोज शर्मा, धनपत, सुदामा, उदयराज, राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed