फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teachers over the movement, checking copies today

शिक्षकों का आंदोलन खत्म, आज से कापियां जांचेंगे

Tue, 07 Apr 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 07 Apr 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Teachers over the movement, checking copies today

आखिरकार शिक्षकों का आंदोलन रंग लाया। वार्ता के दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ संयुक्त संघर्ष समिति की अधिकतर मांगें मान लिए जाने पर मंगलवार को शिक्षकों ने अपना आंदोलन खत्म करते हुए बुधवार से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का फैसला लिया है। इससे अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में तेजी आएगी।

विज्ञापन



यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होने से पहले ही वित्तविहीन शिक्षक अपनी मांगों को लेकर मुखर थे। उनकी ओर से सरकार को चेतावनी भी दी जा रही थी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वह उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं करेेंगे लेकिन शासन प्रशासन इसे हल्के में लेता रहा। लिहाजा निर्धारित तिथि 30 मार्च को वित्तविहीन शिक्षक आंदोलित होकर मूल्यांकन कार्य का सामूहिक रूप से बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन


इसके चलते मूल्यांकन का कार्य ठप हो गया। बीते सोमवार को राजकीय शिक्षकों ने दो केंद्रों पर कांपियां जांचनी शुरू की जबकि वित्तविहीन शिक्षक धरने पर बैठे रहे। मंगलवार को भी इनका आंदोलन जारी रहा। देर दोपहर धरनास्थल पर वरिष्ठ शिक्षक नेता रामानुज सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षक एवं वित्तविहीन शिक्षक संगठनों से मुख्यमंत्री से वार्ता होने के बाद केन्द्रीय नेतृत्व के हवाले से धरना-प्रदर्शन में आए शिक्षकों को बताया कि मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की चार मांगें मान ली हैं। इसके बाद आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बुधवार से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू करने का भी फैसला लिया गया। इस मौके पर शिक्षक नेता ओमप्रकाश यादव ने कहा कि शिक्षकों की चट्टानी एकता तथा संघर्षों की बदौलत सफलता मिली हैै।  इस मौके पर कैलाश यादव, विजय श्रीवास्तव, निराला प्रसाद राय, राणाप्रताप सिंह, सुदामा यादव, सूर्यनाथ यादव, विजय कुमार मधुरेश, बसंत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुरेश पांडेय, राजन सिंह, श्रीकृष्ण सिंह, जितेन्द्र यादव, संग्राम यादव, रामअधार यादव, मनोज सिंह, रामू यादव, रामजन्म ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता शिक्षक नेता राजेन्द्र प्रसाद पांडेय एवं संचालन डा. तुंगनाथ पांडेय ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed