{"_id":"a3fb0f4a441d48ade5095f792409871a","slug":"teacher-vows-to-file-for-promotion-to-17-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति के लिए 17 को शिक्षक भरेंगे हुंकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति के लिए 17 को शिक्षक भरेंगे हुंकार
ब्यूरो, गाजीपुर, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Apr 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने पदोन्नति की मांग को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने कहा कि वर्ष 2012 से 2014 तक लगभग 44 हजार बेसिक शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया। जबकि उनकी वरिष्ठता का निर्धारण स्थानांतरित तिथि से किया जा रहा है। इस कारण जनपदों में गतिमान प्रक्रिया में अंतरजनपदीय स्थानांतरित शिक्षकों को कनिष्ठ मानते हुए पदोन्नति से वंचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अंतरजनपदीय स्थानांतरित शिक्षकों ने जनप्रतिनिधियों को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था, लेकिन शासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार सिंह ने कहा की शासन के भेदभाव रवैए से खिन्न होकर वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर छह से नौ अप्रैल तक प्रदेश के सभी जनपदों में अंतरजनपदीय स्थानांतरित शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो 17 अप्रैल को लखनऊ स्थित लक्ष्मण मेला मैदान में धरना -प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर विनीत कुमार सिंह, आनंद सिंह गौतम, रीता गुप्ता, संजीव कुमार त्रिपाठी, अमरेन्द्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन