{"_id":"60bccca58ebc3e00d262133b","slug":"teacher-ghazipur-news-vns5932854101","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए आनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए आनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए आनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। शिक्षकों की ओर से स्व नामांकन के लिए देव पोर्टल पर आवेदन अपलोड किया जा रहा है। अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है। डाउनलोड प्रति 21 जून को डीआईओएस कार्यालय में जमा करना अनिवार्य किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने जिले में संचालित सभी राजकीय और एडेड माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से कहा है कि वह अपने-अपने विद्यालय के शिक्षकों को इस पुरस्कार के संबंध में जानकारी देने को कहा है। बताया कि देव पोर्टल पर स्व नामांकन के लिए आनलाइन आवेदन डाउनलोड करने की प्रक्रिया एक जून से जारी है। यह पुरस्कार महान शिक्षाविद् डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन पांच सितंबर शिक्षक दिवस पर प्रदान किया जाता है। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त एवं राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वह पुरस्कार का लाभ लेने से वंचित न रहें। जिले में यह राष्ट्रीय पुरस्कार अब तक 21 शिक्षकों को प्राप्त हो चुका है। इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले शिक्षकों को बेसिक स्तर पर दो वर्ष और माध्यमिक स्तर पर तीन वर्ष का सेवा विस्तार मिलता है। राजकीय एवं एडेड माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को यह लाभ 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक सेवा विस्तार का लाभ प्राप्त है।