फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teach a lesson in elections bullion dealer

विधानसभा चुनाव में सराफा व्यापारी सिखाएंगे सबक

Tue, 22 Mar 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Teach a lesson in elections bullion dealer
सराफा का धरना - फोटो : अमर उजाला
एक्साईज ड्यूटी हटाने की मांग को लेकर सर्राफ व्यापारियों की ओर चीतनाथ स्थित सर्राफा मंडी में चल रहा धरना 12 वें दिन सोमवार को भी जारी रहा। इस मौके पर सर्राफा मंडल के संरक्षक जवाहर लाल वर्मा ने कहा  कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार के वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अगर उत्पाद शुल्क वापस नहीं लिया तो व्यापारी आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन


सराफा व्यापारियों ने कहा कि भाजपा को इसका खामियाजा देश के चारा राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने कहा कि व्यापारियों के समर्थन से केंद्र की सत्ता पर आसीन होने वाली मोदी सरकार की नीति व्यापारियों को तबाह करने वाली है। आभूषणों पर उत्पाद शुल्क लगने से सर्राफा एवं स्वर्णकार समाज इस तरह से मर्माहत है कि इस बार होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है। समाज के लोग इस पर्व को काले दिवस के रूप में मनाएंगे।
विज्ञापन


धरना को समर्थन देने पहुंचे सपा के युवा नेता डॉ. समीर सिंह ने कहा कि इस कानून को वापस कराने के लिए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने भी पूरी तरह मन बना लिया है। संसद में इस का पुरजोर विरोध कर इसे हटवाने की पूरी तैयारी कर रहे है। विक्रम अग्रहरी ने कहा कि जो व्यापारी भाजपा को जमीन से उठाकर आसमान तक का सफर तय कराने में काफी संघर्ष करने का काम किया था। दिनेश वर्मा एवं समाजसेवी शम्मी सिंह ने कहा कि जेटली को अपना जिद्द छोड़कर काले कानून को अविलंब वापस  लेना पड़ेग। इस मौके पर अनुप वर्मा, आशीष वर्मा, हीरालाल गुप्ता, गुलाब चंद्र शर्मा, प्रेम वर्मा, राजू अग्रवाल, उमेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed