फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tberruk kept taking spree

तबर्रुक लेने की लगी रही होड़

Thu, 24 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 24 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Tberruk kept taking spree
 ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गुरुवार को जिले भर में जुलूस निकाला गया। इसमें
विज्ञापन
शामिल लोगों ने पैगंबर मुहम्मद सल्लाहो अलहे वसल्लम के जन्मदिन पर खुशियां मनाई। इस दौरान तबर्रुक लेने के लिए होड़ लगी रही।

 इस मौके पर नातिया कलाम के साथ ही तकरीर हुई। इस दौरान कहा गया कि रसूल के नक्शे कदम पर चलकर ही कामयाबी हासिल की जा सकती है। जुलूस के दौरान कड़ी सुरक्षा की गई थी।


ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर शहर के टाउनहाल, जूड़नशहीद, पचरास्ता, नुरुद्दीनपुरा, बरबरहना, सट्टी मस्जिद, लंगाह, रजदेपुर, चंपाबाग और सैयदबाड़ा आदि मुहल्लों में सजावट की गई थी।  नबी के जन्मदिन पर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी गई।


 जुलूस में शफीक अहमद, अबूफकर खां, तौफीक अहमद, असद अहमद, आशुतोष गुप्ता, अनुराग पांडेय, कांग्रेस नेता डॉ. मारकंडेय सिंह ने पैगंबर साहब के जन्मदिन पर बधाई दी। अंजुमन इस्लामिया राइनी कमेटी की ओर से पेश इमाम एकरामुल्लाह हाफिज की अध्यक्षता में जुलूस निकाला गया।


इसमें शेर अली राइनी, अयूब, अब्दुल खलील, मो. अनवर, सरफराज आदि मौजूद रहे। अंजुमन मोहिब्बाने रसूल सट्टी मजिस्द कमेटी की ओर से जलसा-ए-पाक का एहतमाम किया गया। अध्यक्षता मुफ्ती असलम साहब ने की। मुफ्ती रईसुल खैरी ने खेताब किया।


इस मौके पर वशीर खां, जावेद, जहीर, मुमताज अंसारी, आदि रहे। शादियाबाद संवाददाता के मुताबिक, मदरसा बदरूल उलूम दयालपुर में नबी के यौमे विलादत पर कलाम पाक, नात शरीफ और तकरीर हुई। फातिहा के बाद मिठाइयां बांटी गईं। इस मौके पर डॉ. बदरुद्दीन शास्त्री आदि मौजूद रहे।

जमानिया संवाददाता के मुताबिक,नगर के कानूनगो मोहल्ला स्थित मदरसा दारूल उलूम रजाये हबीब, मीर पतलो स्थित शम्शिया रिजविया वारिसुलउलूम और अंजूमन गुलामे मुस्तफा की ओर से जलूस निकाला गया। इस मौके पर मौलाना जुल्फेकार, हाफीस तौहीद, हाफीस  जूबैद, आदि मौजूद रहे।


मुहम्मदाबाद संवाददाता के मुताबिक, ईद मिलादुन्नबी पर दो बजे से जामा मस्जिद से जुलूस निकला।  इस मौके पर अंजुमन सुलेमानिया,अंजुमन सिद्दीकिया गंगौली, मुबारकपुर की अंजुमन, नातख्वानी पेश किया। इसके अलावा मंगल बाजार जामा मस्जिद से जुलूस ए मुहम्मदी निकाली गई।


यूसुफपुर से निकली जुलूस ए मुहम्मदी के जुलूस में अंजुमन अंसारिया, अंजुमन फारूकिया दर्जी मुहल्ला, अंजुमन उस्मानिया नवापुरा, अंजुमन आजाद  यूसुफपुर ने नातख्वानी पेश किया।

 जुलूस में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद,वरिष्ठ सभासद तहम्मुल खॉ, मु जफर खॉ चन्दा, वसीम अंसारी, अनीस अंसारी, आमिर हमजा,आदि लोग शामिल थे।


 दुल्लहपुर संवाददाता के मुताबिक, ईद ए लादुन्नबी के मौके पर मुस्तफाबाद,जफरपुर में जुलूस निकाला गया। दिलदारनगर संवाददाता के मुताबिक, कमसार के दर्जनों गांवों से जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed