फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tahrir against jammu kashmir former cm Mehbooba Mufti in Ghazipur for Controversial statement BJP Minority Morcha leader said action is necessary

विवादित बयानः गाजीपुर में महबूबा मुफ्ती के खिलाफ तहरीर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता ने कहा- कार्रवाई जरूरी

Wed, 01 Sep 2021 09:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 01 Sep 2021 09:39 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री के  विवादित बयानों से आहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े नेता सनाउल्लाह उर्फ शन्ने और युवा नेता अनूप जायसवाल  ने उनके खिलाफ सैदपुर कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन
Tahrir against jammu kashmir former cm Mehbooba Mufti in Ghazipur for  Controversial statement BJP Minority Morcha leader said  action is necessary
सैदपुर कोतवाली में दी गई तहरीर - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रटिक पार्टी की मुखिया महबूबा मुफ्ती के विवादित बयानों के खिलाफ तहरीर दी गई है। गाजीपुर के सैदपुर तहसील क्षेत्र के समाजसेवी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े नेता सनाउल्लाह सन्ने और भाजपा के युवा नेता अनूप जायसवाल उर्फ अनुराग ने ये तहरीर दी है।

विज्ञापन


बुधवार को दोनों नेताओं ने सैदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह को तहरीर देकर महबूबा मुफ्ती के देश विरोधी बयानबाजी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की।  भाजपा नेताओं ने पुलिस को बताया कि कि पीडीपी की मुखिया द्वारा देश तोड़ने वाले और भड़काऊ बयान देने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सनाउल्लाह ने कहा कि देश के खिलाफ साजिश करने वालोँ के खिलाफ देशवासी अब एकजुट हो रहे हैं। जम्मू कश्मीर के देशविरोधी बयान से जम्मू-कश्मीर की आम जनता और वहां सुरक्षा कर रहे सुरक्षा कर्मियों को नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। देश विरोधी बयान से आम जनता को उकसा और भड़काकर देश विरोधी कार्य करने को विवश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी/तालिबानी राज चाहती हैं, जैसा कि उनके बयानों में साफ-साफ नजर आता है। अनूप जायसवाल ने कहा कि देश के खिलाफ बयान से देश में अस्थिरता का माहौल पैदा होता हैं। देश विरोधी बयानों से अराजकता फैलाने की संभावना ज्यादा होती है। महबूबा मुफ्ती के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई किया जाना अत्यंत आवश्यक एवं न्याय संगत है।

गाजीपुरः भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की सूची जारी

 भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की सूची बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना राय के संयुक्त हस्ताक्षर से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा की उपस्थिति में जारी कर दी गई।

इसमें उपाध्यक्ष पद पर रीमा खरवार, नीलम सिंह, प्रियंवदा मिश्रा, रंभा राय, महामंत्री माया सिंह, साक्षी श्रीवास्तव, मंत्री पद पर बुच्ची बिंद, रेखा राय, कंचन गिरि, ज्योति सोनकर, मीडिया प्रभारी लालमुनी देवी गोड़, कोषाध्यक्ष शुभा राय, कार्यालय प्रभारी सुनीता सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी गुड्डी पांडेय के अलावा सदस्य पद पर रंजना चौहान, सरस्वती पाठक, रीना सिंह, मंजू राम, गीता यादव, भारती उपाध्याय, करुणा श्रीवास्तव, मधु सिंह, चंदा देवी, अंजना देवी, सरिता पांडेय, सुमित्रा सिंह, संगीता वनवासी, उर्मिला देवी एवं देवंती राजभर को बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed