फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Symptoms of measles include rashes on the body along with fever

Ghazipur News: बुखार के साथ शरीर पर चकत्ते खसरा के लक्षण

Sun, 11 May 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Symptoms of measles include rashes on the body along with fever
मरदह। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोलियो, खसरा और गलाघोंटू को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि पिछले तीन माह के दौरान यदि किसी व्यक्ति को बुखार के साथ चकत्ते व लाल सूखे दाने हैं तो खसरा या रुबेला हो सकता है। ऐसे ही पिछले छह माह के दौरान 15 वर्ष तक का कोई भी बच्चा है, जिसका कोई भी अंग किसी भी कारण अचानक लूज अथवा कमजोर पड़ गया हो तो उसे भी हम रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को बुखार, गले में दर्द, टांसिल का लाल होना, खांसी व टांसिल या उसके आसपास सफेद झिल्ली होना गलाघोंटू का लक्षण हो सकता है। किसी व्यक्ति को कम से कम दो सप्ताह से खांसी हो, खांसी का लगातार आना, खांसने के बाद सांस लेने की आवाज, खांसने के बाद उल्टी होना काली खांसी का लक्षण है। इसी प्रकार कोई नवजात अगर तीन दिन से 28 दिन की आयु के बीच सामान्य रूप से मां का दूध न पी पा रहा हो या न रोना अथवा शरीर में अकड़न व कड़ापन का लक्षण हो तो यह टिटनेस का लक्षण है। इस मौके को विश्व स्वास्थ्य संगठन के जिला सर्विलांस मेडिकल आफिसर डॉ. सलीम खान, चिकित्साधिकारी डाॅ. रविरंजन, ब्लाॅक कार्यक्रम प्रबंधक प्रेमप्रकाश राय, अभिषेक द्विवेदी, रामप्रकाश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed