फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sworn oath to people by going door to door

प्लास्टिक की थैली का इस्तेमाल करने से मना किया

Thu, 07 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sworn oath to people by going door to door
सुहवल। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए बृहस्पतिवार को आदर्श गांव में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक खुशबू वर्मा के नेतृत्व में युवा मंडल के सदस्यों ने क्लीन इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर गली, मुहल्ले में डोर-टू-डोर प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल करने से मना किया गया। प्लास्टिक की थैली और प्लास्टिक के कचरे को इकट्ठा किया गया। लोगों को शपथ दिलाई गई कि भारत को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर खुशबू वर्मा ने कहा कि क्लीन इंडिया स्वच्छ भारत अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है, इससे स्वच्छता के प्रति जागरूकता आएगी। उन्होंने सभी को सजग रहने और स्वयं दो घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि यह संभव नहीं कि केवल सफाईकर्मी ही सफाई कर देश को स्वच्छ करें। स्वच्छता हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है और इसमें सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। अभियान को जनांदोलन का रूप देने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। इस मौके पर युवा मंडल के सदस्य रंजीत प्रजापति, अभिमन्यु, प्रियांशु प्रजापति, शौर्य वर्मा, अनिल, सन्नी, सतीश, महेश गुप्ता, किशोर गुप्ता, विकास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed