{"_id":"6605bbd32fed42394c09cf83","slug":"supporters-anger-front-of-ghazipur-police-mukhtar-family-supported-administration-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mukhtar Death: समर्थकों ने पुलिस के सामने की नारेबाजी, समझाने के लिए मुख्तार के परिजनों ने दिया प्रशासन का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mukhtar Death: समर्थकों ने पुलिस के सामने की नारेबाजी, समझाने के लिए मुख्तार के परिजनों ने दिया प्रशासन का साथ
Fri, 29 Mar 2024 12:20 AM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 29 Mar 2024 12:20 AM IST
सार
Mukhtar Ansari Death: जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह रात करीब साढे ग्यारह बजे सांसद अफजाल अंसारी के आवास पर पहुंचे। वे 15 मिनट तक स्थिति की जानकारी हासिल करने के बाद घर के अंदर गए। जहां मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और पूर्व विधायक शिबकतुल्लाह अंसारी और भतीजे सोहेब अंसारी से बातचीत किए।
विज्ञापन
समर्थकों को समझाते मुख्तार अंसारी के बड़े भाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की खबर के बाद से गाजीपुर में उनके समर्थकों में निराशा और गुस्सा देखी जा रही है। बड़ी संख्या में समर्थक सांसद अफजाल अंसारी के घर के बाहर जम गए। इसके पहले से ही जिला प्रशासन चप्पे-चप्पे पर तैनात था। वहीं, मुख्तार के बड़े भाई और पूर्व विधायक ने प्रशासन के साथ मिलकर लोगों को समझाया तब जाकर वे शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, मुख्तार के घर के बाहर उसके समर्थकों के जमा होने की खबर मिलते ही इलाकाई पुलिस पहुंच गई। काफी देर तक समझाने का प्रयास चला। अंततः पुलिस के सामने ही मुख्तार के समर्थक नारेबाजी करने लगे। लोगों का कहना था कि जब तक घर से कोई सदस्य आकर कुछ नहीं बताएगा वे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
सूचना पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह रात करीब साढे ग्यारह बजे सांसद अफजाल अंसारी के आवास पर पहुंचे। वे 15 मिनट तक स्थिति की जानकारी हासिल करने के बाद घर के अंदर गए। जहां मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और पूर्व विधायक शिबकतुल्लाह अंसारी और भतीजे सोहेब अंसारी से बातचीत किए।
इसके बाद वे करीब दस मिनट बाद उनके साथ बाहर आए। लोगों से शिबकतुल्लाह अंसारी और भतीजे सोहेब अंसारी के साथ बाहर आए। वे लोगों को समझाते हुए बोले जो होगा अब गल होगा। आप सभी घर जाइए, लेकिन समर्थक जाने को तैयार नहीं थे। काफी समझाने के बाद वे वापस लौटे।