फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sunlight on the streets with scorching sunlight

झुलसा देने वाली धूप से सड़कों पर सन्नाटा

Sat, 10 Jun 2017 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर Updated Sat, 10 Jun 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Sunlight on the streets with scorching sunlight
आबाग रोड पर मुंह ढ़ककर जाती युवतियां।
जनपद में गर्मी का कहर शनिवार को भी जारी रहा। सूर्योदय से सूर्यास्त तक सूर्य की तपिश के कारण गर्मी ने आमजन को झुलसा दिया। दिनभर बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। कूलर-पंखे भी इस भीषण गर्मी में बेअसर साबित हो रहे हैं। गर्मी और लू के थपेड़ों ने जहां लोगों को घरों में दुबके रहने के लिए मजबूर कर दिया, वहीं घरों में दीवारें तपने के कारण उमस ने भी बुरा हाल कर रखा है।
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि जनपद के   कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने से पारा कुछ कम रहा, लेकिन सवेरे से ही सूर्य देव ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर में तो चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने हाल बुरा कर दिया। पूरे दिन घरों में उमस का वातावरण बना रहा। आलम यह था कि लोगों को पंखे-कूलर में भी आराम नहीं मिल पा रहा था। कई दिनों से बाजार भी प्रभावित चल रहा है।
विज्ञापन


आलम यह है कि सुबह आठ बजे से धूप की तेजी और लू के थपेड़ों के कारण बाजार सुना रह रहा है। बाजार में दिन में ग्राहकों की संख्या न के बराबर है। थोड़ी बहुत चहल-पहल और बिक्री जो होती है, वह केवल सुबह-शाम ही हो पाती है। इन दिनों पारा चढ़ने के कारण घरों की दीवारें तपने लगीं। मकानों में चलने वाले पंखे की हवा में भी लू के थपेड़े महसूस हो रहे हैं। थोड़ी बहुत राहत केवल कूलर दे रहे हैं, लेकिन दोपहर होते-होते कूलर भी फेल हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में तेज गर्मी और लू के चलने से लोग अपने घरों में दुबके नजर आ रहे हैं। सवेरे से ही तीखी धूप निकलने के साथ ही बाजारों में सूनापन नजर आ जा रहा है। धूप से बचने के लिए लोग अपने सिर पर कपड़ा बांधकर वाहन चलाते हैं। दोपहर में कई व्यापारी दूकान बंद कर घर चले जा रहे हैं और दुकान को सायंकाल खोल रहे हैं। बेतहासा गर्मी और उमस के कारण उल्टी-दस्त सहित मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में रोजाना वृद्धि हो रही है। क्षेत्र में पांच दिन पहले तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी। लेकिन पिछले चार दिनों से तेज गर्मी, उमस और लू के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed