{"_id":"5fe623908ebc3e3d42692a24","slug":"sunil-kumar-gaur-leads-the-hundred-meter-race-ghazipur-news-vns565500771","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर दौड़ में सबसे आगे रहे सुनील कुमार गौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर दौड़ में सबसे आगे रहे सुनील कुमार गौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से विकासखंड स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता बाराचवर स्थित श्री भगत सिंह र्स्पोटिंग स्टेडियम गंधपा के मैदान पर आयोजित की गई। उद्घाटन राष्ट्रीय रेसलर केशव प्रसाद ने फीता काटकर किया। बालकों की 100 मीटर दौड़ में सुनील कुमार गौड़ सबसे आगे रहे। जयप्रकाश राजभर दूसरे एवं सोनू चौहान तीसरे, 200 मीटर में जयप्रकाश राजभर प्रथम, विश्वजीत कुमार द्वितीय एवं सुनील गौड़ तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में विश्वजीत कुमार पहले, मोहन कुशवाहा दूसरे एवं अभिषेक सिंह यादव को तीसरा स्थान मिला।
आठ सौ मीटर में आशुतोष यादव प्रथम, उपेंद्र राजभर द्वितीय एवं अभिषेक गुप्ता तृतीय तथा 1500 मीटर दौड़ में प्रद्युम्न कुमार पहले, उपेंद्र राजभर दूसरे एवं जयलाल राजभर तीसरे स्थान पर रहे। वालीबाल प्रतियोगिता में ग्राम सभा मनीरपुर प्रथम, ग्राम सभा गंधपा द्वितीय, भारोत्तोलन में अभय सिंह कश्यप पहले, अनिकेत सिंह दूसरे, गोला-थ्रो में अजय कुमार प्रथम, शाहनवाज शाह द्वितीय, हर्षकेश तृतीय रहे। कार्यक्रम में रामअवध यादव, योगेंद्र राम, मनोज सिंह, विंध्याचल कुमार, विक्रमादित्य, वाल्मिकी पासवान का विशेष सहयोग रहा। समापन कमलेश यादव की ओर से किया गया। कार्यक्रम प्रभारी अनिल कुमार गोस्वामी ने विजयी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रथम विजेता खिलाड़ी नौ जनवरी को नेहरु स्टेडियम में जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेगें।