{"_id":"6293b33c02b25e6f0900e80b","slug":"submitted-list-of-selected-players-ghazipur-news-vns6561721183","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयनित खिलाड़ियों की सुपुर्द की गई सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयनित खिलाड़ियों की सुपुर्द की गई सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान पर रविवार को ट्रायल मैच खेला गया। चयनकर्ता द्वारा खेल कौशल के आधार पर जनपद की अंडर 23 के खिलाडियों की सूची गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन को सुपुर्द की गई। इसके तहत गाजीपुर अंडर 23 टीम में सचिन कुमार बिसेन, सूर्यांश राय, भरत प्रसाद यादव, अविनाश कुमार, आदित्य यादव, राहुल कुमार, किशन सिंह, संदीप निषाद, प्रदुम्न यादव, शशांक पांडेय, आमिर हमजा, अर्जुन सिंह, दीपक यादव, अनकूल सिंह एवं शुभाशीष सिंह का चयन किया गया।
ट्रायल परीक्षण सत्र के दौरान वरिष्ठ रणजी खिलाड़ी सीमांत सिंह बतौर चयनकर्ता ने सभी खिलाड़ियों के कौशल को बारीकी से जांच परख कर मूल्यांकन किया। संपूर्ण ट्रायल सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डिस्ट्रिक्ट पैनल के अंपायर वैभव सिंह मैच रेफरी के रूप में उपस्थित थे। ट्रायल मैच में स्थानीय अंपायर रोहित एवं सुंदरम दुबे ने अंपायरिंग तथा स्कोर अभिनव सिंह एवं संजय यादव ने स्कोरिंग का उत्तरदायित्व निभाया।
ट्रायल मैच आरंभ करने से पूर्व ट्रायल समिति के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने सभी खिलाड़ियों को सुरक्षा और अनुशासन के आवश्यक टिप्स दिया गया।इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के अतिरिक्त सचिव डा. उमेश चंद्र राय, शाश्वत सिंह, बरुन कुमार अग्रवाल, विनय कुमार सिंह, मोहम्मद आरिफ, संजय राय, रंजन सिंह, संजय यादव, अनूप कुमार सिंह, भरत कुशवाहा, रोहित जयसवाल, नरेंद्र कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।