कासिमाबाद। पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे से सटे चयनित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को प्रोजेक्टर के माध्यम से विषयों की जानकारी और पढ़ाने के लिए ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजिनियर्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से कुल 10 विद्यालयों का चयन किया गया है। इस संबंध में ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वीके चौहान ने बताया कि प्राइमरी पाठशाला के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कंपोजिट विद्यालय सिंगेरा, प्राइमरी पाठशाला धरवार कला, प्राइमरी पाठशाला नसीरुद्दीनपुर गंधपा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कामूपुर, प्राथमिक विद्यालय मटेहूं, कम्पोजिट विद्यालय चावनपुरगुनी, उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर, कम्पोजिट विद्यालय शेरमठ एवं प्राथमिक विद्यालय टोड़रपुर को चयनित किया गया है। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजिनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के कैंप कार्यालय बूढ़नपुर में प्रोजेक्टर प्रोवाइड करने वाली कंपनी स्कूल नेट लिमिटेड के मैनेजर बिजनेस डेवलपमेंट राहुल प्रताप सिंह एवं इंजीनियर सुनील कुमार के द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रोजेक्टर को कैसे संचालित किया जाएगा के साथ विषयों की जानकारी कैसे प्राप्त किया जाएगा के संबंध में बताया गया। इस अवसर पर अभय नारायण मिश्र, राम अवध यादव, बलवंत कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। मालूम हो कि यह योजना राज्य सरकार के अनुरोध पर एक्सप्रेस-वे निर्माण करने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनियों को अपने तरफ से उपलब्ध कराना है। विद्यालयों का चयन जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा किया गया है ।