फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Students will be given yoga training for a week

छात्राओं को एक सप्ताह तक योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा

Thu, 02 Dec 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Students will be given yoga training for a week
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत शारीरिक शिक्षा विभाग की तरफ से महाविद्यालय की छात्राओं के स्वास्थ्य संवर्द्धन के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन महाविद्यालय की पूर्व अध्यापिका डॉ. इंदु श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। शिविर में छात्राओं को एक सप्ताह तक योग के आसन प्राणायाम आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. सविता भारद्वाज ने इस प्रकार का परीक्षण छात्राओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। मुख्य अतिथि डॉ. इंदु श्रीवास्तव ने योग के फायदे तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में उपयोगी बताया। कार्यक्रम का आयोजन शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक डॉ. शंभू शरण प्रसाद ने किया। शारीरिक शिक्षा की छात्राएं इस शिविर में प्रतिभाग करेगी। कार्यक्रम में अकबरे आजम, डॉ. शिवकुमार आदि उपस्थित थे। इससे पूर्व महाविद्यालय के समाजशास्त्र परिषद का गठन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन समाजशास्त्र विभाग के प्रभारी मोहम्मद इकलाख खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. विकास सिंह, डॉ. संगीता, डॉ. अनिता कुमारी आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed