फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Students drowned in Ganga while taking bath, police engaged in search of divers

नहाते समय गंगा में डूबा छात्र, गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 18 Apr 2020 05:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 18 Apr 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Students drowned in Ganga while taking bath, police engaged in search of divers
गंगा किनारे जुटे लोग - फोटो : amar ujala

गाजीपुर जिले की जमानिया कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर गांव के पास गंगा में नहाते समय शनिवार को एक छात्र नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कहीं अता-पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


इलाके के जीवपुर निवासी रामाशीष यादव का पुत्र बीए का छात्र शिवानंद यादव (20) शनिवार को दोपहर साइकिल से गांव के बाढ़ में स्थित गंगा नदी पर पहुंचा था और नहाने लगा। नहाते-नहाते गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख वहां मौजूद बच्चे शोर मचाते हुए गांव में पहुंचे और लोगों को जानकारी दी। परिवार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज राजीव त्रिपाठी पुलिस कर्मियों के साथ ही पहुंच गए। बाद में कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह पहुंचे। गोताखोरों के साथ ही ग्रामीणों की मदद से युवक की गंगा में तलाश शुरु कराया। इस दौरान परिजनों के साथ ही ग्रामीण की नजरें गंगा पर टिकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसी ही गोताखोर पानी के अंदर जा रहे थे, लोग यह कयास लगाने लग रहे थे कि शायद इस बार युवक का पता चल जाए, लेकिन जब खाली हाथ पानी से ऊपर आ रहे थे तो वह निराश हो जा रहे थे। परिवार के लोग गंगा पर टकटकी लगाए बिलखते रहे। शाम साढ़े चार बजे तक युवक की तलाश जारी थी। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed