फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   student's bag found seventeen days after death

मौत के सत्रह दिन बाद छात्रा का मिला बैग

Tue, 15 Feb 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
student's bag found seventeen days after death
दुल्लहपुर। मीरपुर ओड़ासन निवासी बीटीसी छात्रा श्वेता की मौत के सत्रह दिन बाद सोमवार को वृंदावन स्थित नदी किनारे झाड़ियों से उसका बैग बरामद हुआ। मछली मारने वाले लोगों ने बैग देखकर परिजनों को सूचना दी। भुड़कुड़ा पुलिस बैग कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी हुई है। मृतका के परिजनों ने हत्या कर शव नदी में फेंके जाने का आरोप लगाते हुए हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के मीरपुर ओड़ासन निवासी दर्शन राम की पुत्री श्वेता जखनिया स्थित एक कालेज से बीटीसी की पढ़ाई कर रही थी। बीते 28 जनवरी को वह साइकिल से कालेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित परिजनों ने आसपास खोजबीन करने के साथ ही भुड़कुड़ा पुलिस को इसकी सूचना दी। अगले ही दिन 29 जनवरी को उसका शव और साईकिल तालगांव स्थित बेसो नदी से बरामद होने पर गांव में कोहराम मच गया। मृतका पांच भाई और तीन बहन थी। इस घटना के सत्रह दिन बाद नदी से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर झाड़ी में कापी किताब से भरा उसका बैग मिला। मृतका के भाई मनोज कुमार समेत अन्य लोगों ने मृतका का बैग बरामद होने पर उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंके जाने की बात कही। परिजनों ने पुलिस से इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed