फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Student hangs himself on a noose

छात्र ने फंदे पर झूलकर दी जान

Fri, 25 Feb 2022 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Student hangs himself on a noose
नंदगंज। थाना क्षेत्र के कुसुम्ही कला बांध स्थित एक मजार के पास नीम के पेड़ से फंदा लगाकर छात्र ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मजार के पास स्थित नीम के पेड़ से फंदे पर लटकते एक युवक का शव देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतरवाकर शिनाख्त शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर फोटो डालने के कुछ घंटे बाद मृतका बड़ा भाई संतोष बिंद थाने पहुंचा और मृतक की पहचान छोटे भाई हकीमपुर सोंठी निवासी मंटोस बिंद (26) के रूप में की। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई संतोष द्वारा दी गई तहरीर में बताया है कि छोटे भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सुबह घर से रस्सी लेकर कहीं जा रहा था तो परिजनों ने छीन लिया। उसके बाद साइकिल लेकर निकल गया। कुसुम्हीकला बांध स्थित मजार के पास फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह स्नातक फाइनल में पढ़ रहा था। घटना के बाद से माता फूलवंती देवी के बिलखने सारा वातावरण गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed