फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Student Aditya Verma murder case: Mother cried, spread her arms and demanded justice

छात्र आदित्य वर्मा हत्याकांड : फूट-फूटकर रोई मां, आंचल फैलाकर मांगा न्याय

Fri, 22 Aug 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Student Aditya Verma murder case: Mother cried, spread her arms and demanded justice
एसपी कार्यालय के सामने रो रही मृत आदित्य की मां गु़ड़िया। संवाद
गाजीपुर। आदित्यवर्मा हत्याकांड के बाद से सनबीम स्कूल महराजगंज बंद है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। बृहस्पतिवार को मृतक के परिवार और परिजन बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम-एसपी कार्यालय में मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान पति, बेटे और बेटी के साथ आई गुड़िया वर्मा के करुण क्रंदन को देख हर किसी की आंखें भर आईं। यह माहौल उस वक्त और गमगीन हो गया जब एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर के सामने आंचल फैलाकर चीखते, बिलखते हुए वह बोल पड़ी मुझे न्याय चाहिए। मेरे बेटे के कातिलों को पता चलाना चाहिए ऐसा करने पर एक मां पर क्या बीतती है। वहीं, पिता शिवजी ने कहा कि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह लखनऊ जाएंगे। सनबीम स्कूल महराजगंज में 18 अगस्त को 9वीं बी के दो छात्रों ने 10वीं के छात्र आदित्य वर्मा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। इधर बेटे के अंतिम संस्कार करने के बाद पिता शिवजी, अपनी पत्नी गुड़िया, बेटे आर्यन, बेटी सृष्टि, भाई, रिश्तेदार और परिचितों के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम कार्यालय में एडीएम दिनेश कुमार ने उनके प्रार्थना पत्र को लिया तो एसपी कार्यालय में एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने। परिजनों ने डीएम अविनाश कुमार से भी उनके चैंबर में मुलाकात की। इस दौरान आदित्य की मां गुड़िया ने बिलखते हुए इंसाफ मांगती रहीं। वह अपना आंचल फैलाकर रोती रही और चीख-चीख कर कहतीं रहीं मुझे न्याय चाहिए। यह देख मौके पर मौजूद हर किसी का कलेजा फटा जा रहा था। अधिकारियों ने आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed