फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Struggle was to take your money

अपना पैसा लेने के लिए हुई जद्दोजहद

Thu, 05 Mar 2015 07:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 05 Mar 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
Struggle was to take your money

गाजीपुर। त्योहार हो या किसी भी प्रकार का आयोजन उसमें पैसे की भूमिका

विज्ञापन
बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। इसी क्रम में होली पर्व पर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगे एटीएम पर गुरुवार पैसा निकालने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ बनी रही। हालत यह थी अधिकांश एटीएम पर दिन भर लोगों की कतार लगी रही।

 शाम तक कई मशीनों में पैसा समाप्त हो जाने के कारण कई लोगों को मायूस हो कर वापस जाना पड़ा। होली से एक दिन पूर्व गुरुवार को सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर लगे एटीएम पर पैसा निकालने के लिए सुबह से लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। शहर के महुआबाग, लंका, कचहरी, नवाबगंज, लालदरवाजा, विशेश्वरगंज, सिटी रेलवे स्टेशन, रोडवेज, सुहासिनी टाकीज, सकलेनाबाद, गोराबाजार सहित विभिन्न मुहल्लों में लगे एटीएम पर लोगों की भीड़ लगी रही। कतार में खड़े लोग बारी-बारी से पैसा निकाल रहे थे।

 कुछ जगहों पर ऐसा भी हुआ कि अभी कतार में कई लोग पैसा निकलने के लिए खड़े थे कि एटीएम में पैसा खत्म हो गया, जिससे उन्हें निराशा हुई। वह भागकर दूसरे एटीएम पर पहुंचे तो वहां भी उन्हें लाइन में खड़ा होना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों की कौन कहे, देर शाम तक शहर में लगे अधिकांश एटीएम पैसा खत्म हो जाने से शो-पीस बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed