{"_id":"484b61aba1c58c7845de704645257a67","slug":"struggle-was-to-take-your-money-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना पैसा लेने के लिए हुई जद्दोजहद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना पैसा लेने के लिए हुई जद्दोजहद
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 05 Mar 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। त्योहार हो या किसी भी प्रकार का आयोजन उसमें पैसे की भूमिका
विज्ञापन
बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। इसी क्रम में होली पर्व पर शहर सहित ग्रामीण
क्षेत्रों में लगे एटीएम पर गुरुवार पैसा निकालने के लिए उपभोक्ताओं की
भीड़ बनी रही। हालत यह थी अधिकांश एटीएम पर दिन भर लोगों की कतार लगी रही।
शाम तक कई मशीनों में पैसा समाप्त हो जाने के कारण कई लोगों को मायूस हो कर वापस जाना पड़ा। होली से एक दिन पूर्व गुरुवार को सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर लगे एटीएम पर पैसा निकालने के लिए सुबह से लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। शहर के महुआबाग, लंका, कचहरी, नवाबगंज, लालदरवाजा, विशेश्वरगंज, सिटी रेलवे स्टेशन, रोडवेज, सुहासिनी टाकीज, सकलेनाबाद, गोराबाजार सहित विभिन्न मुहल्लों में लगे एटीएम पर लोगों की भीड़ लगी रही। कतार में खड़े लोग बारी-बारी से पैसा निकाल रहे थे।
कुछ जगहों पर ऐसा भी हुआ कि अभी कतार में कई लोग पैसा निकलने के लिए खड़े थे कि एटीएम में पैसा खत्म हो गया, जिससे उन्हें निराशा हुई। वह भागकर दूसरे एटीएम पर पहुंचे तो वहां भी उन्हें लाइन में खड़ा होना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों की कौन कहे, देर शाम तक शहर में लगे अधिकांश एटीएम पैसा खत्म हो जाने से शो-पीस बन गए।