फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Strategy designed to make the torch procession a success

मशाल जूलुस को सफल बनाने के लिए बनाई गई रणनीति

Tue, 26 Oct 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Strategy designed to make the torch procession a success
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक मंगलवार को विकास भवन में हुई। इसमें कर्मचारी शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा घोषित आंदोलन और 27 नवंबर को आयोजित मशाल जुलूस को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 27 नवंबर को निकाले जाने वाले मशाल जुलूस को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। इसके लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सभी संबद्ध संगठनों के पदाधिकारी और सदस्यों को अभी से लगना पड़ेगा। इस जुलूस के माध्यम से प्रदेश सरकार को जगाने का कार्य किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि मशाल जलूस के बाद भी सरकार मांग पर विचार नहीं करती है, तो रोडवेज का चक्का जाम किया जाएगा। मुख्य सलाहकार एसपी गिरी ने कहा कि जनपद के प्रत्येक कर्मचारी और शिक्षकों को मतभेद भुलाकर आंदोलन में एकजुटता का परिचय देना होगा। इस मौके पर जिला मंत्री ओंकार नाथ पांडेय, आलोक राय, अभय सिंह, राकेश कुमार पांडेय, इम्तियाज अहमद, बालेंद्र कुमार त्रिपाठी, विनोद कुमार पांडेय, मनोज सिंह, हनुमान यादव, अमित राजबली सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन आलोक कुमार राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed