फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Stone thrown at police station's vehicle, SI

थानाध्यक्ष के वाहन पर फेंका पत्थर, एसआई सहित दो घायल

Sat, 05 Jun 2021 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Stone thrown at police station's vehicle, SI
गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बनईपुर गांव में मारपीट में घायल मृत पिकअप चालक का शव ग्रामीणों ने शनिवार को ढोढ़ाडीह मोड़ के पास रखकर सुबह साढ़े सात बजे मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष को देखकर लोग उग्र हो गए और पत्थरबाजी शुरु कर दी। इस घटना में वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं एसआई सहित दो को मामूली चोटें आई। कुछ देर बाद एडीएम राजेश सिंह, मुहम्मदाबाद के एसडीएम और कासिमबाद के सीओ के नेतृत्व में पहुंची पीएसी एवं चार थानों की पुलिस ने मामला शांत कराया। करीब पांच घंटे बाद साढ़े 12 बजे जाम समाप्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बनईपुर गांव निवासी पिकअप चालक रामधनी राजभर (45) की बीते तीन जून को पट्टीदारों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट की घटना में रामधनी राजभर को सिर में गंभीर चोट आई थी। परिजन उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सीएचसी ले गए जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान बीते चार जून को उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव परिवार के सदस्यों को सुपुर्द कर दिया था। इधर शव घर पहुंचने के बाद ग्रामीण ने रात के समय अंतिम संस्कार करने के बजाए रोक लिया और सुबह साढ़े सात बजे ढोढ़ाडीह मोड़ के पास रखकर मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामनेवास पुलिस कर्मियों के साथ जैसे ही मौके पर पहुंचे, ग्रामीण उग्र हो गए। वाहन पर पत्थर फेंकने लगे। घटना में वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ एसआई रमेशचंद्र द्विवेदी और हेड कांस्टेबल गंगासागर को मामूली चोटें आई। कुछ देर बाद एडीएम राजेश सिंह, मुहम्मदाबाद एसडीएम राजेश गुप्ता और कासिमाबाद के सीओ के नेतृत्व में पीएसी, मुहम्मदाबाद, नोनहरा, भांवरकोल की पुलिस मौके पर पहुंची। मुआवजे का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। करीब साढ़े 12 बजे पांच घंटे बाद जाम समाप्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed