फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Step-son shot at mother, serious

Ghazipur: मां को गोली मारकर फरार हुआ सौतेला बेटा, गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनीं

Sat, 23 Jul 2022 09:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 09:34 AM IST
सार

सौतेले पुत्र ने पारिवारिक विवाद में मां को मारी और मौके से फरार हो गया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। 

विज्ञापन
Step-son shot at mother, serious
अपराध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गाजीपुर।  करंडा थाना क्षेत्र के बासुचक गांव में शुुक्रवार को पारिवारिक विवाद में सौतेले पुत्र ने मां को गोली मार दी। गोली महिला के पेट में लगने से हालत गंभीर बनी हुई है। महिला को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। घायल महिला की मां ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला ? 

बासुचक गांव निवासी पूर्व प्रधान मनोज सिंह की पहली शादी करीब 20 वर्ष पूर्व आजमगढ़ की पकड़ी निवासी रंजना सिंह से हुई थी। इनसे दो पुत्र हैं। शादी के करीब 10 वर्ष बाद रंजना सिंह की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने मनोज सिंह की दूसरी शादी अनुपमा सिंह से करा दी। इनका एक पुत्र है। शुक्रवार को मनोज सिंह किसी कार्य से खेत की तरफ गए थे। इस बीच गोली चलने की आवाज सुनकर जब वह घर पर पहुंचे तो पत्नी अनुपमा सिंह लहूलुहान होकर फर्श पर पड़ीं थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद से पुत्र शिवांग सिंह फरार हो गया था।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से मनोज घायल पत्नी अनुपमा सिंह को लेकर वाराणसी रवाना हो गए, जहां निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। इधर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मामले में घायल अनुपमा सिंह की मां शीला सिंह ने अनुपमा के सौतेले पुत्र शिवांग सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन

करंडा पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। घायल महिला को परिजनों ने वाराणसी में भर्ती कराया है। गोली मारने का आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed