फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Stayed for nineteen and a half hours, then left for Varanasi, cruise Ganga Vilas

Ghazipur News: साढ़े उन्नीस घंटे रहा प्रवास फिर वाराणसी निकल पड़ा क्रूज गंगा विलास

Sun, 08 Jan 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Stayed for nineteen and a half hours, then left for Varanasi, cruise Ganga Vilas
कोलकाता से वाराणसी के लिए चला क्रूज गंगा विलास करीब साढ़े उन्नीस घंटे जनपद में प्रवास करने के बाद रविवार की सुबह 11 बजकर 44 मिनट पर 37 क्रू मेंबरों को लेकर अपने अगले पड़ाव वाराणसी के लिए तीन पायलटिंग जहाजों को लेकर रवाना हो गया। इसे देखने के लिए वीर अब्दुल हमीद सेतु के नीचे लोगों की भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

वहीं रविवार की सुबह साढ़े सात बजे क्रूज पर सवार सभी 32 विदेशी सैलानी चार टूरिस्ट वाहनों से कड़ी सुरक्षा के बीच शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सीधे लार्ड कार्नवालिस के मकबरे पर पहुंचे। जहां पहले से मौजूद अधिकारियों ने विदेशी सैलानियों का माला पहनाकर स्वागत किया। स्विस सैलानी मकबरे को देखने के दौरान काफी रोमांचित रहे और अपने कैमरे से हर पल को कैद करते रहे।
विज्ञापन

उनके साथ चल रहे टूरिस्ट गाइड देवेंद्र मिश्रा ने सैलानियों को मकबरे के हर एक चीज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सैलानी भी भारतीय संस्कृति, यहां के रहन-सहन, खान-पान से लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी गदगद रहे। गाइड ने बताया कि, सैलानियों ने कहा कि भारत के बारे में विदेशों में जो सुनने को मिलता है उससे उलट उनकी धारणा बनी। सचमुच भारत विश्व के महानतम देशों में है। करीब आधे घंटे के मकबरे में भ्रमण करने व जानकारी लेने के बाद सैलानी चारों पर्यटक वाहनों को कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 13 जनवरी को विश्व के सबसे लंबे जल परिवहन यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रूज गंगा विलास को वाराणसी में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए रवाना करेंगे। जिसका पहला पड़ाव गाजीपुर में होगा। उधर से क्रूज में सवार आस्ट्रेलियाई सैलानी अगले दिन 14 जनवरी को मकबरे व शहर का भ्रमण करने के बाद अगले पड़ाव के लिए निकल जाएंगे। इस दौरान एडीएम अरूण कुमार सिंह, एसडीएम सदर प्रतिभा मिश्रा, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जमानियां और भदौरा की बिजली आपूर्ति रही प्रभावित
एक्सीयन ट्रांसमिशन लाइन तुलसी राम ने बताया कि क्रूज जहाज को लेकर सुरक्षात्मक दृष्टिगत विद्युत विभाग ने सेतु के बगल से गंगा होकर जमानियां व भदौरा को जाने वाली ट्रांसमिशन लाइन से शनिवार की दोपहर 1: 40 मिनट से आपूर्ति बंद है। जिसके फलस्वरूप जमानियां व भदौरा को आपूर्ति साहुपुरी से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed