{"_id":"ba0951127c1fc50771d8208fa4c7a4c1","slug":"statue-of-immersion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा का होगा विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा का होगा विसर्जन
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
पर्व में किसी तरह की अशांति न फैले, इसके लिए प्रशासन ने ठोस रणनीति बनाई है। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन पानी से भरे गड्ढे में होगा।
मंगलवार को नगरपालिका प्रशासक एसडीएम एके सिंह ने शहर के स्टीमरघाट पर विसर्जन के लिए खोदे गए गड्ढे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी पानी भरे गड्ढे में ही दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।
एसडीएम ने बताया कि शहर के स्टीमरघाट पर विसर्जन के लिए पिछले वर्ष खोदे गए दोनों गड्ढों में भरे पानी को पम्प से निकलवाया जाएगा।
इसके बाद इन गड्ढों की गहराई बढ़ाई जाएगी ताकि छोटी-बड़ी प्रतिमाएं पूरी तरह से पानी में डूब जाएं। यही नहीं किसी खतरे की आशंका को टालने के लिए गड्ढों के चारों तरफ और प्रतिमा लेकर आने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कराई जाएगी। विसर्जित प्रतिमाओं के मलबे को आसानी से निकाला जा सके, इसके लिए गड्डों में प्लास्टिक बिछाया जाएगा।
कहा कि संबंधित अधिकारी को इस बात का निर्देश दिया गया है कि स्टीमरघाट सहित खासकर उन मार्गों पर जिनसे होकर प्रतिमाएं आनी हैं, उस पर प्रकाश की मुकम्मल व्यवस्था की जाए, जिससे प्रतिमा विसर्जन करने वालों को किसी प्रकार का दिक्कत न हो।
बताया कि नगर क्षेत्र से आने वाली सभी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन स्टीमरघाट स्थित इन्हीं दोनों गड्ढों में होगा।