फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   State will win 100 percent seats in Lok Sabha elections: Bhupendra Singh Chowdhary

लोकसभा चुनाव में प्रदेश के शत-प्रतिशत सीटें जीतेंगे: भूपेंद्र सिंह चौधरी

Thu, 19 Jan 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
State will win 100 percent seats in Lok Sabha elections: Bhupendra Singh Chowdhary
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार को जनपद में आगमन हो रहा है। ऐसे में तैयारी का जायजा लेने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी बृहस्पतिवार को पहुंचे। पार्टी कार्यालय पर बैठक कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की शत प्रतिशत सभी सीटों पर भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के सभी संभावित कार्यक्रम व्यवस्थित हों, यह हम कार्यकर्ताओं की विशेष जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से होते हुए प्रदेश अध्यक्ष का काफिला हैदरगंज के पास टोल प्लाजा पर पहुंचा। वहां काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के साथ जिला प्रभारी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत अभिनन्दन किया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तुलसीपुर जनसभा स्थल पर तैयारियों का पदाधिकारियों और व्यवस्था प्रमुखों संग निरीक्षण किया। साथ ही दिशा निर्देश भी दिया। जिला कार्यालय पर जनसभा और आगमन व्यवस्था संबंधित सभी कार्यक्रमों को देख रहे व्यवस्था प्रमुखों और जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के साथ बैठक की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के जन कल्याण, जन समृद्धि, राष्ट्र उत्थान, राष्ट्र सम्मान के कार्यों से उपस्थिति जन जन के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी लक्ष्यों को कार्यकर्ताओं के संकल्पों को साथ लेकर हम आगे बढ रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की शत प्रतिशत सभी सीटों पर भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। लोकसभा की प्रवासी केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि लोकसभा गाजीपुर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर जड़ तक स्थापित है। व्यवस्था प्रमुखों के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा। इस अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, प्रभारी अशोक मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दीलिप पटेल, सरोज कुशवाहा, सुशील उपाध्याय, कृष्णबिहारी राय, रवि प्रताप, ओमप्रकाश, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अच्छे लाल गुप्ता, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता, आलोक शर्मा, अविनाश सिंह सहित आदि लोग उपस्थित थे।
चप्पे- चप्पे पर रहेगी सुरक्षा, पुलिस कर्मियों की हुई तैनाती
गाजीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 20 जनवरी को पवहारी बाबा आश्रम में दर्शन पूजन एवं आईटीआई मैदान में जनसभा का कार्यक्रम निर्धारित है। बृहस्पतिवार को एडीजी राजकुमार, आईजी के सत्यनरायण, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एडिशनल, सीओ, पीएसी और पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
इसके पूर्व में एडीजी, आईजी और जिलाधिकरी ने आईटीआई मैदान एवं पवहारी बाबा आश्रम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टेंट, बैरिकेडिंग, शौचालय, साफ सफाई, गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था, जनसभा में आमजनमान के लिए बैठने की व्यवस्था, मीडिया सेंटर, वीआईपी गैलरी, विद्युत की व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया।
उन्होंने निर्देशित किया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वहीं जनसभा से लेकर कुर्था तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस लाइन, कुर्था और आईटीआई मैदान तक पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। वहीं पुलिस के उच्चाधिकारी लगातार चक्रमण करते रहेंगे।
शहर के विभिन्न मार्ग रहेंगे बंद
गाजीपुर। जनपद में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन के दृष्टिगत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रूट डायवर्जन किया गया है।
यातायात प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि महाराजगंज से शहर की तरफ कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहन के अलावा समस्त गाड़ियां जंगीपुर होकर अपने गंतव्य तक जाएगी। हेतिमपुर से एआरटीओ आफिस, हेतिमपुर से पीजी कालेज, आदर्श बाजार, करंडा, जाने वाले वाहन बंद रहेंगे। मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद से आने वाले वाहन आलमपट्टी से मोहम्मदपुर चौराहा, जमानिया तिराहा, जंगीपुर होकर हाई-वे से होकर गंतव्य को जाएंगे।
सुहवल, रेवतीपुर, जमानियां से आने वाले वाहन जमानिया तिराहा, जंगीपुर होकर हाई-वे से गंतव्य को जाएंगे। दुल्लहपुर, शादियाबाद से आने वाले वाहन मीरनपुर शक्का से बदरीचंद पोखरा, जमानिया तिराहा होकर गंतव्य को जाएंगे।
जंगीपुर से आने वाले वाहन बदरीचंद पोखरा, मीरनपुर शक्का से बदरीचंद पोखरा, जमानिया तिराहा से होकर गंतव्य को जाएंगे। इसके अतिरिक्त शहर के अंदर छावनी लाइन से पीजी कालेज, आदर्श बाजार से विकास भवन, विकास भवन से भुतहियाटाड़, बड़ी बाग चुंगी से सेंट जांस स्कूल सरैया छावनी लाईन, सम्राट ढाबा गेट से छावनी लाईन चौराहा सुबह आठ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

सुबह 11.40 बजे सीएम का उतरेगा उड़न खटोला
गाजीपुर। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का आगमन जनपद में 20 जनवरी को निर्धारित है। मुख्यमंत्री सुबह 11.15 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन वाराणसी से प्रस्थान कर 11.40 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन गाजीपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 11.50 बजे से 12.15 बजे तक पवहारी बाबा आश्रम में दर्शन पूजन एवं बूथ अध्यक्षों के साथ चाय कार्यक्रम है। दोपहर 12.15 बजे पवहारी बाबा आश्रम से प्रस्थान कर 12.25 बजे से 12.50 बजे तक नंद रेजीडेन्सी बंशीबाजार में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद एवं उनका सम्मान करेंगे। दोपहर 12.50 बजे से 13.20 बजे तक आरक्षित है। दोपहर 13.20 बजे नंदरेजीडेंसी से प्रस्थान कर जनसभा स्थल आईटीआई मैदान गाजीपुर में 13.30 बजे से 14.30 बजे तक जनसभा करेंगे। 14.30 बजे आईटीआई जनसभा से प्रस्थान कर 14.35 बजे भाजपा जिला कार्यालय गाजीपुर पहुंचकर 14.40 बजे से 15.00 बजे तक लोकसभा संचालन समिति एवं जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद 15.15 बजे हैलीपैड पुलिस लाइन गाजीपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed