फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Start of construction work of Amrit Sarovar

अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का शुभारंभ

Thu, 12 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Start of construction work of Amrit Sarovar
मुहम्मदाबाद विकासखंड की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में बृहस्पतिवार को भूमि पूजन कर अमृत सरोवर तालाब के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। अमृत सरोवर योजना के तहत मनरेगा से पोखरे की खोदाई एवं पौधरोपण होगा। राज्य वित्त से पाथ-वे का निर्माण होगा। इसी योजना के तहत सरोवर के निर्माण कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन के बाद खंड विकास अधिकारी अनुराग राय ने फावड़ा चलाकर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत चयनित तालाब का निर्माण और सुंदरीकरण 32 लाख 75 हजार रुपये से कराया जाएगा। योजना के तहत इस विकासखंड में तीन तालाब का चयन किया गया है। शीघ्र ही दो और चयनित गांवों में भी अमृत सरोवर का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने तालाब बनाने वाली कार्यदायी संस्था को मानक के अनुरूप कार्य कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर अष्ट शहीद इंटर कालेज मुहम्मदाबाद के प्रधानाचार्य शिवशंकर गिरी, विकासखंड के अकाउंटेंट विनय राय, ग्राम प्रधान संजय गिरी, तकनीकी सहायक अंजनी कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी एवं गांव के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

भूमि पूजन कर कार्य का किया शुभारंभ
दुल्लहपुर। अमृत महोत्सव योजना के तहत जखनिया ब्लाक की तीन ग्राम पंचायतों के एक-एक सरोवर को चयनित कर उनका निर्माण किया जाएगा। इसके तहत बृहस्पतिवार को जखनिया गांव में प्रधान प्रतिनिधि अशोक गुप्ता ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इस वित्तीय वर्ष जिले के सरोवरों को अमृत सरोवर योजना के तहत सुंदरीकरण कराया जाना है। मनरेगा से पोखरी की खोदाई और पौधरोपण होगा। राज्यवित्त से (पाथ वे) रास्ते का निर्माण होगा। फिलहाल जखनिया गांव के शिव मंदिर के पास सरोवर का निर्माण होगा। इसके अलावा मुड़ियारी, जलालाबाद ग्राम पंचायतों के सरोवरों को चयनित किया गया है। यह संख्या अभी बढ़ सकती है। खंड विकास अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने कुछ पोखरों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी अक्षांश और देशांतर भौगोलिक स्थिति का निर्धारण कर चित्र लिए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने अवशेष जलाशयों का भी इसी प्रकार चित्र लिए जाने का आश्वासन दिया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह ने कहा राज्य सरकार लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध कराने के प्रति कृत संकल्प है और हर ग्राम सभाओं में ताल पोखरों को संरक्षित किया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, ग्राम प्रधान नंदलाल गुप्ता, कैलाश वर्मा, संजीव त्रिपाठी, भरत सिंह, प्रभु यादव, सर्वानंद पांडेय, उत्तम गोड़, बच्चेलाल यादव, विजयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed