फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Stadium built on paper, handover letter also sent, now investigation will be done

Ghazipur News: कागज पर बन गया स्टेडियम, हैंडओवर का पत्र भी भेजा, अब होगी जांच

Sun, 11 Aug 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Stadium built on paper, handover letter also sent, now investigation will be done
गाजीपर। शहर के पुलिस लाइन के पास नवीन स्टेडियम का निर्माण पूरा हुआ नहीं लेकिन कार्यदायी संस्था ने निर्माण कागज पर पूरा दिखाकर खेल कार्यालय को हैंडओवर के लिए पत्र भेज दिया है। मामला संज्ञान में आने पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने जांच कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन

गोराबाजार मोहल्ले में कई दशक पहले नेहरू स्टेडियम का निर्माण कराया गया है। मैदान छोटा होने से कई खेल जैसे क्रिकेट, फुटबाल की प्रतियोगिताओं का यहां आयोजन करा पाना संभव नहीं हो रहा है। ऐसे में सरकार ने पुलिस लाइन के पास स्थित 6.310 हेक्टेयर में नवीन स्टेडियम का निर्माण कराने का फैसला लिया। वर्ष 2018 के जनवरी माह में इसका उद्घाटन हुआ। 6.29 करोड़ की लागत से स्टेडियम बनाने के लिए पैसा भी शासन स्तर से कार्यदायी संस्था को मिल गया। 30 नवंबर 2023 तक काम पूरा करना था। लेकिन, अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है। जबकि कार्यदायी संस्था ने सभी कार्य के पूर्ण कर लेने के बाद प्रोजेक्ट को हैंडओवर करने के लिए खेल कार्यालय को पत्र लिखा है। ये देख संबंधित विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक हैरान हो गए। इसपर उन्होंने आपत्ति जताते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जांच बैठा दी है। इसमें अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता देवकली पंप कैनाल और अधिशासी अभियंता विद्युत खंड दो को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव बताते हैं कि कार्यदायी संस्था की तरफ 30 नवंबर तक कार्य पूरा करने का समय दिया गया था, जो अब तक नहीं हो पाया है। ऐसे में 1 दिसंबर से रोजाना एक हजार रुपये जुर्माना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कार्य हैं अधूरे
अभी तक प्रशासनिक भवन में विद्युतीकरण का काम अधूरा है। बिजली का मुख्य बोर्ड तक नहीं लगा है। स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी, ट्रांसफाॅर्मर की व्यवस्था नहीं है। फायर फाइटिंग का काम नहीं हुआ है। ट्यूववेल पैनल और मोटर नहीं लगाई गई है। सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर सही से नहीं लगाए गए हैं। बॉस्केटबाल कोर्ट का निर्माण मानक के विपरीत बना था। जांच के बाद इसे फिर से तैयार किया गया है। लेकिन अभी तक उसे जांच टीम ने नहीं दिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed