फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   sports

प्रतिभा को निखरने का अवसर प्रदान करती है प्रतियोगिता

Sun, 04 Oct 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
sports
मरदह में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में विजेता को पुरस्कार प्रदान करती मुख्य अतिथि। - फोटो : GHAZIPUR
मरदह। क्षेत्र के रानीपुर गांव स्थित जनता इंटर कालेज के परिसर में रविवार को स्व. डा. रघुनाथ सिंह कुशवाहा स्मृति दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमेें गैर जिलों से आए धावकों ने प्रतिभाग किया। ब्लाक प्रमुख डा. निधि सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से ग्रामीण इलाकों में छिपी हुई प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है। 1600 मीटर, तीन एवं पांच किलोमीटर की दौड़ में आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, बलिया, जौनपुर के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मौके पर गौरव सिंह बिट्टू, अखिलेश सिंह, राजेश सिंह, सरवन सिंह, पारस सिंह, मन्नू यादव, रामलखन यादव, बीरबल सिंह कुशवाहा, नारद सिंह, मनोज यादव, पवारु यादव, लल्लन यादव मौजूद रहे। दौड़ प्रतियोगिता के संपन्न होने के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. नितेश सिंह कुशवाहा ने आए हुए सभी अतिथियों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित करते हुए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन रामनारायण राजभर एवं शैलेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed