{"_id":"6251be62b6c0e01235321f16","slug":"special-secretary-inspected-many-examination-centers-ghazipur-news-vns647484589","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष सचिव ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष सचिव ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव जयशंकर दुबे का आगमन शनिवार को यहां हुआ। इस दौरान उन्होंने दोनों पाली में आयोजित हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान एवं इंटर के छात्रों की संस्कृत की परीक्षा में जिले के करीब दर्जन भर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने मानिटरिंग सेल एवं संकलन केंद्र को भी देखा।
विशेष सचिव ने राजकीय बालिका इंटर कालेज जमानिया, शिवपूजन इंटर कालेज, स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज, इंटर कालेज करंडा, टाउन इंटर कालेज सैदपुर सहित करीब एक दर्जन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस व्यवस्था, डबल लाक आलमारी, सीसीटीवी कैमरे, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षक की तैनाती का स्थलीय सत्यापन करते हुए जरूरी निर्देश दिए। विशेष सचिव जयशंकर दुबे ने इसके अलावा राजकीय सिटी इंटर कालेज स्थित मानिटरिंग सेल-कंट्रोल रूम एवं संकलन केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक निर्देश दिया। उनके निरीक्षण के समय संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल प्रदीप कुमार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओमप्रकाश राय भी साथ थे। उधर आज बोर्ड परीक्षा में पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित थी। इसमें 81534 परीक्षाथियों को बैठना था लेकिन 14786 अनुपस्थित थे जबकि शेष 66748 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में इंटर के छात्रों की संस्कृत, सिलाई आदि की परीक्षा में 446 में 410 उपस्थित एवं 36 ने परीक्षा छोड़ दी।