फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Special prayer meeting held in the church on Good Friday

Ghazipur News: गुड फ्राइडे पर गिरजाघर में हुई विशेष प्रार्थना सभा

Sat, 30 Mar 2024 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Special prayer meeting held in the church on Good Friday
गोपीगंज। नगर स्थित चर्च पर शुक्रवार को गुड फ्राइडे का पर्व बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। पादरी मोदित सरकार ने कहा कि प्रभु यीशु अपने बच्चों के सभी पाप व उनके द्वारा किए गए कर्मों को अपने ऊपर लेकर संसार को मुक्ति दिलाई। आतताइयों ने प्रभु को सूली पर लटका दिया।
विज्ञापन

बलिदान दिवस को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला और प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। इसके बाद लोगों ने बाइबिल में दिए गए प्रभु यीशु के वचनों को भावनात्मक तरीके से सुनाया। सात वचन सुनाए जाने के बाद यीशु मसीह के सलीब पर चढ़ाए जाने का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि उन्हें सूली पर लटकाने वालों के लिए भी प्रभु यीशु दया की भीख मांगते रहे, जिससे लोगों को उनके पापों से छुटकारा मिल सके। गुड फ्राइडे (पवित्र शुक्रवार) इसाई धर्म का दूसरा प्रमुख त्योहार है। ईस्टर रविवार से तीन दिन पूर्व प्रति वर्ष गुड फ्राइडे मनाया जाता है। ईस्टर इसाई धर्म मे पवित्र दिन माना जाता है। जिस दिन प्रभु तीन दिन बाद पुनः जीवित होकर अपने बच्चों की देखभाल करने लगे। इस मौके पर सुशील डेनियल, अनील डेनियल, एडविन मसीह, समीर मसीह, विमला मसीह, रविंन्सन मैथ्यू, संजीव डैनियल, विनय मैथ्यू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed