फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP workers clash with BJP, Union Minister on dharna

भाजपा से सपा कार्यकर्ता भिड़े, केंद्रीय मंत्री धरने पर

Wed, 23 Feb 2022 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
SP workers clash with BJP, Union Minister on dharna
जंगीपुर थाने में धरने पर बैठे प्रत्याशी, केंद्रीय मंत्री, जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारी व कार्यकर्त - फोटो : GHAZIPUR
जंगीपुर। जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी समर्थकों के साथ जयंतीदासपुर उर्फ नवापुर गांव में बुधवार को जनसंपर्क के दौरान सपा कार्यकर्ताओं से हाथापाई हो गई। ग्रामीणों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के नेतृत्व में भाजपा नेता जंगीपुर थाने पर धरने पर बैठ गए और मुकदमा दर्ज होने के बाद वहां से उठे।
विज्ञापन

बुधवार की शाम साढ़े तीन बजे जयंतीदासपुर उर्फ नवापुर गांव के चंद्रिका बिंद के दरवाजे पर जंगीपुर के भाजपा प्रत्याशी रामनरेश कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर, संकठा मिश्रा, संतोष कुशवाहा, पूनम मौर्या और विवेकानंद पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता पहुंचे। उसी दौरान चार बाइकों से आए सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा नेताओं ने आपत्ति की तो कहासुनी होने लगी और हाथपाई तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया। उसके बाद केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जिला प्रभारी अशोक मिश्रा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना दे दिया। वे विरोध करने वालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले को शांत कराया। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि स्वर्ण कुमार राम की तहरीर पर वीरेंद्र यादव, मुनीब और आठ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed