फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP workers besieging the district leadership on social media

सोशल मीडिया पर जिला नेतृत्व को घेर रहे सपा कार्यकर्ता

Wed, 07 Jul 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
SP workers besieging the district leadership on social media
जिला पंचायत अध्यक्ष पर पर मिली हार के बाद समाजवादी पार्टी में अंदरूनी खींचतान तेज हो गई है। पार्टी कार्यकर्ता हार के लिए जिला नेतृत्व को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर जिला नेतृत्व को घेर रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव समाप्त हुए चार दिन बीत गए है, लेकिन सपा के कार्यकर्ता अभी भी अपनी हार पचा नहीं पा रहे हैं। दशकों से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाए हुए सपा के इस बार भी अन्य पार्टियों की अपेक्षा ज्यादा जिला पंचायत सदस्य जीते थे, लेकिन पंचायत अध्यक्ष पद पर हार होने से कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मायूसी है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जब जिला पंचायत सदस्यों के जीत हार का परिणाम आ गया था, तो सपा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के पक्ष में क्यों नहीं वोट मांगा गया और बैठक कर रणनीति क्यों नहीं तैयार की गई, जिससे जीत सुनिश्चि हो सके। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान आखिरकार सैदपुर प्रथम से पूर्व सांसद की पत्नी को जिला पंचायत सदस्य के टिकट देने की घोषणा जिला स्तर की टीम ने क्यों नहीं की थी। उन्हें टिकट के लिए लखनऊ तक भागदौड़ करना पड़ा था। ऐसे में कहीं न कहीं जिला नेतृत्व ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में रूचि नहीं दिखाई और सीट गंवानी पड़ी। बरहाल लखनऊ में होने वाली बैठक और स्पष्टीकरण पर नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed