फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP won all seven seats of Ghazipur, Omprakash Rajbhar won by record votes

UP Election Result: गाजीपुर की सातों सीट पर दौड़ी साइकिल, मुरझाया कमल, रिकार्ड मतों से जीते ओमप्रकाश राजभर  

Fri, 11 Mar 2022 03:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Mar 2022 03:19 PM IST
विज्ञापन
SP won all seven seats of Ghazipur, Omprakash Rajbhar won by record votes
जीत के बाद समर्थकों के साथ खुशी का इजहार करते सुभासपा अध्यक्ष व जहूराबाद विधानसभा प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर की सभी सातों विधानसभा सीटों पर सपा ने परचहम लहराया है। एकतरफा जीत से सपा खेमे में जबरदस्त उत्साह है। देर शाम शहर से लेकर गांव तक सपा समर्थक जश्न में डूबे रहे। देर रात तक जमकर आतिशबाजी का शोर आसमान में गुंजता रहा। पिछली पर भाजपा की ओर से तीन सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद इस बार खाता तक नहीं खुलना अप्रत्याशित रहा।

विज्ञापन


इस बार सपा की ओर से सातवीं बार जमानिया सीट से ओम प्रकाश सिंह, जहूराबाद सीट से सुभासपा से दूसरी बार रिकार्ड मतों से ओमप्रकाश राजभर, जंगीपुर सीट से दूसरी बार डा. विरेंद्र यादव, मुहम्मदाबाद सीट से पहली बार सुहैब अंसारी, सैदपुर से पहली बार अंकित भारती, जखनिया से सुभासपा से पहली बार वेदी राम और सदर सीट से पहली बार जैकिशन साहू ने जीत दर्ज किया है।
विज्ञापन


इसमें रिकार्ड 45632 मतों से जहूराबाद से सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा के कालीचरण राजभर को हराया है। सबसे कम अंतर 1692 से सदर सीट पर जैकिशन साहू ने भाजपा की पूर्व मंत्री संगीता बलवंत को पछाड़ा है। ऐसे ही जमानिया सीट पर ओम प्रकाश ने  22145 मतों से भाजपा की सुनीता सिंह को पटकनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जखनिया सीट पर वेदी राम ने 36865 मतों के अंतर से भाजपा के रामराज बनवासी को हाराया है।  जंगीपुर सीट पर सपा ने अपनी चौथी पर परंपरागत जीत को कायम रखा। इस सीट पर सपा के डा. विरेंद्र यादव ने भाजपा के रामनरेश कुशवाहा को 35063 मतों के अंतर से हराया। 

सैदपुर में सपा ने अपने गढ़ को बचाए रखा। जहां नवयुवक प्रत्याशी अंकित भारती ने भाजपा के सुभाष पासी को 35294 वोटों के मुकाबले से हराया। इस बार मुहम्मदाबाद सीट पर उलटफेर करते हुए सपा के प्रत्याशी सुहैब अंसारी ने भाजपा की अलका राय को 18759 मतों से शिकस्त दी। 

जमानिया 
सपा से ओम प्रकाश- 93926 
भाजपा से सुनीता सिंह- 71781 
बसपा से परवेज खान-  53403 
जीत का अंतर- 22145 

जखनिया 
सुभासपा से वेदी राम- 113378 
भाजपा से रामराज बनवासी- 76513 
बसपा से विजय कुमार- 51585 
जीत का अंतर- 36865 

जहूराबाद 
सुभासपा से ओम प्रकाश राजभर- 114860 
भाजपा से कालीचरण राजभर-  69228
बसपा से शादाब फातिमा- 53144 
जीत का अंतर- 45632

जंगीपुर 
सपा से विरेंद्र यादव- 103125
भाजपा से रामनरेश कुशवाहा- 68062
बसपा से डा. मुकेश सिंह- 47857 
 जीत का अंतर- 35063 

सैदपुर 
सपा से अंकित भारती- 107426
भाजपा से सुभाष पासी- 72132
बसपा से विनोद कुमार- 44856 
जीत का अंतर- 35294

मुहम्मदाबाद 
सपा से सुहैब अंसारी- 111443
भाजपा से अलका राय- 92684
बसपा से माधवेंद्र राय- 32440 
जीत का अंतर- 18759 
 

गाजीपुर सदर 
सपा से जैकिशन साहू- 92472 
भाजपा से संगीता बलवंत- 90780
बसपा से राजकुमार गौतम- 33931 
जीत का अंतर- 1692
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed