{"_id":"629b9f0c3b069c54434721af","slug":"sp-will-take-up-the-problem-of-desolate-street-vendors-ghazipur-news-vns65721966","type":"story","status":"publish","title_hn":"उजाड़े गए रेहड़ी दुकानदारों की समस्या उठाएगी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उजाड़े गए रेहड़ी दुकानदारों की समस्या उठाएगी सपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक समता भवन कार्यालय पर शनिवार को आयोजित हुई। इसमें अतिक्रमण हटाने के नाम पर रेहड़ी पटरी के दुकानदारों के उत्पीड़न, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत चुनाव की तैयारी, संगठन के पुनर्गठन एवं किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने खराब पड़े ट्यूबवेल, जर्जर बिजली के खंभे एवं तार, नहरों में पानी न होने, गौशालाओं की दुर्व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई।
जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने अतिक्रमण के नाम पर उजाड़े गए रेहड़ी पटरी के दुकानदारों की लगातार बिगड़ती माली हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद इन दुकानदारों की सुधर रही स्थिति को एक बार फिर से प्रदेश सरकार बर्बाद करने में लगी है। उन्होंने जिला प्रशासन की तरफ से तय किए गए स्थानों (रौजा ओवरब्रिज के नीचे, टाउन हाल, जलकल विभाग के पीछे ददरीघाट और पीजी कॉलेज गोराबाजार) को व्यवहारिक एवं व्यापारिक दृष्टिकोण से सही नहीं बताया। कहा कि जहां ग्राहक ही नहीं पहुंचेंगे, ऐसे स्थान पर दुकान लगाने का क्या फायदा। प्रशासन का यह फैसला गरीब दुकानदारों के लिए अन्यायपूर्ण होगा। स्थान तय करने में दुकानदारों की बैठक कर उनकी भी सहमति ली जानी चाहिए। इस मसले को लेकर नौ जून को विधायकों के साथ जिलाधिकारी से वार्ता करने का फैसला लिया।
जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। लेकिन भाजपा सरकार के कानों में जूं नहीं रेंग रही है। वह केवल पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने में व्यस्त है। सदर विधायक जैकिशन साहू ने रेहड़ी पटरी के दुकानदारों के मसले को अत्यंत संवेदनशील मसला बताया। इस अवसर पर मन्नू सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, अशोक बिंद, कैलाश यादव, जैहिंद यादव, राजेंद्र यादव, तहसीन अहमद, छोटेलाल यादव, भानू यादव, अनिल यादव, गोवर्द्धन यादव, सदानंद यादव, ओमप्रकाश यादव, डॉ. समीर सिंह, अतीक अहमद राईनी, चंद्रेश्वर यादव, असलम खां, आत्मा यादव, दयाशंकर कुशवाहा, विनोद धनगर, राधेश्याम यादव, रीना यादव, कंचन रावत, पूजा गौतम, रामनारायन यादव, रीता विश्वकर्मा, मोहन रावत, नन्हे, गुड्डू यादव, आजाद, द्वारिका यादव, प्रेमचंद प्रजापति, राकेश यादव, डॉ. रामचंद्र यादव, राजेश गोड़ आदि उपस्थित थे।