फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP Suspends Outpost In-charge for Indiscipline

Ghazipur News: अनुशासनहीनता पर एसपी ने चौकी प्रभारी को किया निलंबित

Fri, 03 Apr 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
SP Suspends Outpost In-charge for Indiscipline
क्षेत्र के हंसराजपुर चौकी प्रभारी को अनुशासनहीनता और कार्यशैली को लेकर विवादों में घिरने के बाद निलंबित कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा शुभम वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते माह चौकी प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें उन पर धमकी देने, वसूली करने और झूठे मुकदमे में फंसाने जैसे आरोप लगाए गए थे। वायरल पोस्ट में भड़काऊ बातें लिखी गई थीं।
विज्ञापन

मामला बढ़ने पर बभनौली निवासी ई-रिक्शा चालक जोगिंदर राजभर ने चौकी पर तहरीर देकर कहा कि उसकी फोटो और नाम का दुरुपयोग कर फर्जी पोस्ट डाली गई है। इस पर चौकी प्रभारी ने सफाई देते हुए दावा किया था कि युवक की आईडी से किसी अन्य व्यक्ति ने पोस्ट शेयर की थी, जिसे बाद में हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर भी चौकी प्रभारी की कार्यशैली को लेकर लोगों में असंतोष था और कई मामलों में जांच चल रही थी। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed