फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP supremo birthay celebrated

धूमधाम से मनाया सपा मुखिया का जन्मदिन

Mon, 23 Nov 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गाजीपुर। Updated Mon, 23 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
SP supremo birthay celebrated
समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का 76वां जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने सपा मुखिया को संघर्ष का प्रतीक बताते हुए कहा कि वह धर्मनिरपेक्ष नेता हैं।
विज्ञापन

कहा कि मुलायम सिंह यादव ने सत्ता के लिए कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। समाजवाद में उनकी अटूट आस्था है। धर्म निरपेक्षता उनके विश्वास की आधारशिला है। उन्होंने न केवल समाजवादी आंदोलन बल्कि देश की राजनीति को भी एक नई दिशा दी है। वह गरीबों, पिछड़ों, महिलाओं एवं अल्पसंख्यकों की आवाज हैं। राजनेता के साथ शिक्षक और समाज सुधारक की भूमिका में भी उनका नाम सम्मान से लिया जाता है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को राष्ट्रवादी बताते हुए कहा कि उन्होंने सत्ता की परवाह किए बगैर बाबरी मस्जिद की रक्षा की और संविधान का पालन किया। वह राजनीति की दूरदर्शिता के लिए जाने जाते हैं। इस मौके पर मुन्नन यादव, सोनू सिंह, रामयश यादव, अरुण श्रीवास्तव, संजय सिंह, केशरी यादव, डा. समीर सिंह, मो. तहसीन, राजेश यादव, आत्मा यादव आदि मौजूद थे। संचालन जिला महासचिव सदानंद यादव ने किया। गोष्ठी से पूर्व लोकगीत गायक मूलचंद्र यादव ने समाजवादी गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

जंगीपुर ःसपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस मौके पर पंचायत राजमंत्री कैलाश यादव  के प्रतिनिधि डा. विरेंद्र यादव ने पार्टी कार्यालय का पूजन-अर्चन कर उद्घाटन किया। उन्होेंने मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु होेने की कामना की। मौके पर सुदर्शन  यादव, बाढ़ू कुशवाहा, राजेंद्र यादव, अरुण यादव, राजू कुशवाहा, अमला यादव आदि मौजूद थे। दुल्लहपुर ः रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित डाकघर परिसर में सपा कार्यकर्ताओं ने केक  काटकर सपा मुखिया मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया गया। इसमें अनिल  मद्धेशिया, श्यामलाल यादव, डा. रामवृक्ष यादव आदि रहेे। मुहम्मदाबाद ः सपा कार्यकर्ताओं ने सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन डांग बंगले के पास स्थिति कार्यालय में मनाया। विधानसभा प्रभारी राजेश राय पप्पू की अगुवाई में केक  काटा गया। मौके पर पूर्व चेयरमैन रामधारी यादव, अभय यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed