फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP raised attention on poor law and order situation in Betabar

प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था पर सपा ने सवाल उठाया.

Fri, 03 Jul 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
SP raised attention on poor law and order situation in Betabar
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय समता भवन पर शुक्रवार को हुई। इसमें कानपुर (चौबेपुर) में अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की मौत पर दुख प्रकट किया गया। कार्यकर्ताओं ने क्षोभ व्यक्त करते हुए मृतक पुलिस कर्मियों के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और और इस घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग किया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। चारों तरफ अराजकता का माहौल है। उन्होंने इस घटना को सत्ता और अपराधियों के गठजोड़ का परिणाम बताया। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। हत्या, डकैती, लूट, बलात्कार, छिनैती की घटनाओं की पूरे प्रदेश में बाढ़ आ गई है। सरकार का अपराधियों पर कोई अंकुश नहीं रह गया है। अंत में दो मिनट का मौन रखकर मृतक पुलिस कर्मियों की आत्मा की शांति एवं परिजनों को धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर निजामुद्दीन खां, मन्नू सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदानंद यादव, तहसीन अहमद, परशुराम बिंद, सिकंदर कनौजिया, आदित्य यादव, कमलेश यादव भानू, यशपाल यादव, दिनेश यादव, अजीत कुमार, रामाशीष, अनिल यादव, प्रभाकर सिंह, संजीत कुशवाहा, संजय कुशवाहा, लड्डन खां, रमेश यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed