{"_id":"660a6952c9f66315bf040e2d","slug":"sp-leader-dharmendra-yadav-visit-mukhtar-ansari-house-to-express-condolences-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सपा नेता धर्मेंद्र यादव व बलराम यादव ने मुख्तार अंसारी की कब्र पर चढ़ाया फूल, आवास पर पहुंचकर जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा नेता धर्मेंद्र यादव व बलराम यादव ने मुख्तार अंसारी की कब्र पर चढ़ाया फूल, आवास पर पहुंचकर जताया शोक
Mon, 01 Apr 2024 03:52 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:52 PM IST
सार
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गाजीपुर स्थित उसके आवास पर शोक जताने के लिए समर्थक व अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता पहुंच रहे हैं। रविवार की रात असदुद्दीन ओवैसी शोक जताने पहुंचे थे। वहीं सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव व बलराम यादव भी मुख्तार के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
मुख्तार की कब्र पर फूल चढ़ाने पहुंचे सपा नेता धर्मेंद्र यादव व बलराम यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से ही गाजीपुर स्थित आवास पर शोक जताने वालों का तांता लगा हुआ है। रविवार की रात से बड़े नेताओं के आने की खबर से ही समर्थकों की भीड़ बढ़ने लगी थी। इसे देखते हुए फोर्स भी बढ़ा गई है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव व राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव भी मुख्तार के मुहम्मदाबाद स्थित आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव व राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव सोमवार को सीधे मुहम्मदाबाद के कालीबाग स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। यहां मुख्तार अंसारी की कब्र पर फूल चढ़ाया। इसके बाद वे मुख्तार अंसारी के फाटक पर पहुंचे। यहां कुछ समय बिताने के बाद वे मुख्तार के बड़े भाई से मिलने के लिए मस्जिद के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्तार अंसारी के फाटक के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। धर्मेंद्र यादव के साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव व अन्य सपा कार्यकर्ता भी पहुंचे हैं। अंसारी परिवार से मिलने के बाद शाम को जिला मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे।
विज्ञापन