फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP inspected the police line

एसपी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

Wed, 09 Sep 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
SP inspected the police line
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस आरक्षी भर्ती के चिकित्सा परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन के कार्यों को देखा। इस कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। इस दौरान मातहतों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

पुलिस आरक्षी भर्ती के परीक्षार्थियों के चिकित्सा परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन का कार्य इन दिनों पुलिस लाइन में चल रहा है। इस कार्य में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पूरी सतर्कता के साथ काम किया जा रहा है। इन कार्यों की जांच करने के लिए आज दिन में एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह पुलिस लाइन पहुंचे। इसकी जानकारी होते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गई। जांच कक्ष के बाहर बैठे परीक्षार्थी भी पूरी सावधान की मुद्रा में कुर्सी पर बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने मातहतों को कोविड को लेकर विशेष सतर्कता और एहतियात बरतने का निर्देश दिया। पुलिस लाइन के अन्य कक्षों और अभिलेखों को देखने के साथ अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed