फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP-BJP workers clash in Gahmar Kotwali

गहमर कोतवाली में सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई नोकझोंक

Tue, 08 Mar 2022 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
SP-BJP workers clash in Gahmar Kotwali
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव के मतदान केंद्र से सोमवार को फर्जी मतदान और कहासुनी करने के आरोप में पुलिस
विज्ञापन

ने पांच युवतियों और पांच युवकों को गिरफ्तार किा था। उनको छुड़ाने के लिए मंगलवार को परिसर में भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच दो घंटे तक नोंकझोंक चलती रही। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। युवतियों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। पांच युवकों का पुलिस ने चालान कर दिया।

मतदान के दौरान सोमवार को पुलिस ने बारा गांव स्थित एक मतदान केंद्र से फर्जी मतदान के मामले में पांच युवतियों एवं दो युवकों को हिरासत में लिया गया। गहमर में फर्जी मतदान के लिए एक युवक, जबकि गोड़सरा गांव के मतदान केंद्र पर जमानिया की भाजपा प्रत्याशी सुनीता सिंह से कहासुनी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे दिन मंगलवार को युवतियों एवं युवकों की रिहाई को लेकर सपा समर्थक कोतवाली पहुंच गए। इस दौरान जमानिया के सपा प्रत्याशी ओम प्रकाश सिंह ने कोतवाली पहुंच कर मामले की जानकारी ली। उनके जाने के बाद बारा प्रधान एवं पूर्व मंत्री के पुत्र भी थाने पहुंचे। पुलिस ने युवतियों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया। जानकारी होते ही जमानिया की भाजपा प्रत्याशी भी समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंची और युवतियों को छोड़े जाने का विरोध करने लगी। इसी बात को लेकर सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक शुरू हो गई। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बारा निवासी महमूद, अब्दुल वहाब, गोड़सरा गांव निवासीराशिद खां, एहतसाम खां सहित पांच का चालान कर दिया। कोतवाल त्रिवेणीलान सेन ने बताया कि पांच युवतियों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। जबकि पांच युवकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed