फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP-BJP supporters clashed, went brick and stone

सपा- भाजपा समर्थक भिड़े, चले ईंट- पत्थर

Tue, 08 Mar 2022 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
SP-BJP supporters clashed, went brick and stone
गाजीपुर/ सुहवल। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे सपा और भाजपा समर्थकों द्वारा वोट देने जा रहे लोगों अपने पक्ष मतदान करने को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते हाथापाई होने के साथ दोनों पक्षों में ईंट- पत्थर चलने लगे। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इधर नगर कोतवाली के बड़ीबाग चुंगी के पास फर्जी मतदान के अफवाह पर सपा कार्यकर्ता उग्र हो गए और ईंट पत्थर चलाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर लेकर कोतवाली आई और पूछताछ में जुट गई।
विज्ञापन

जनपद में चल रहे अंतिम चरण के चुनाव के दौरान नवली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पर सपा और भाजपा समर्थक आमने- सामने आ गए। दोनों पक्षों के तरफ से ईंट- पत्थर चलने लगे। इसके कारण लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेवतीपुर थानाध्यक्ष पन्ने लाल मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। इसके पूर्व ही मौके से बवाली फरार हो गए। पुलिस ने चुनाव में बवाल करने वालों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। वहीं समर्थकों की सूचना पर पहुंचे सपा प्रत्याशी ने समर्थकों से जानकारी ली। उन्होंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी से की। वहीं इसके बाद पुलिस ने मतदान केंद्र और गांव में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए। रेवतीपुर थानाध्यक्ष पन्ने लाल ने बताया कि मारपीट और ईंट-पत्थर नहीं चले हैं। दो पक्षों में वोट को लेकर हल्की नोकझोंक हुई थी। इन्हें तलाश की जा रही है। इधर शाम तीन बजे बड़ीबाग के कृषि केंद्र स्थित बूथ पर फर्जी वोटिंग की सूचना मिलते सपा कार्यकर्ता वहां 10 से 12 की संख्या में पहुंच गए। इसके बाद वहां मौजूद दो तीन युवकों को वाहन में बैठा लिया। यह देख उन युवाओं के 12 से 15 साथी पहुंचे और उन्हें वाहन से छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली आई। छानबीन में बाद देर शाम छह बजे के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed