फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Soon the control unit will come from Maharashtra to the district

महाराष्ट्र से जल्द ही जिले को उपलब्ध होगी कंट्रोल यूनिट

Fri, 01 Oct 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Soon the control unit will come from Maharashtra to the district
गाजीपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जिले को बिहार और महाराष्ट्र से ईवीएम और वीवीपैट आवंटित की गई है। बिहार से बैलट यूनिट (बीयू) और वीवीपैट उपलब्ध करा दी गई है। अब महाराष्ट्र से जल्द ही कंट्रोल यूनिट (सीयू) यहां आ जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश में विधानसभा का चुनाव अगले वर्ष होना है। चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है, वहीं निर्वाचन आयोग भी तैयारी में जुट गया है। आयोग ने उत्तर प्रदेश के लिए विभिन्न राज्यों की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) आवंटित की है। इसके अंतर्गत जिले को बीईएल मेक एम-3 मॉडल की 5600 बैलट यूनिट (बीयू), 4480 कंट्रोल यूनिट (सीयू) और 4810 वोटर वेरीफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) आवंटित की गई है। इस बार बिहार और महाराष्ट्र राज्य से ईवीएम यहां मंगाई जा रही है। बिहार के रोहतास से 5600 बीयू और 4097 वीवीपैट, वैशाली से 506 और बक्सर से 207 वीवीपैट बीते दिनों यहां आ चुकी है। इसी तरह महाराष्ट्र के थाने से 180 सीयू, रायगढ़ से 860 सीयू, रत्नागिरी से 1180 सीयू, सिंधुदुर्ग से 1100 सीयू और हिंगोली से 1160 कंट्रोल यूनिट यहां आनी है। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रेणुका सिंह ने बताया कि जल्द ही ये मशीनें उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed